फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will get 10 more new e buses, proposed to run till Atrauli, Iglas, Gabhana and Khair

Good News: अलीगढ़ को दस और नई ई- बसें मिलेंगी, अतरौली, इगलास, गभाना एवं खैर तक चलाने का प्रस्ताव

Sat, 12 Aug 2023 02:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 02:55 AM IST
सार

रोडवेज अफसरों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील अतरौली, इगलास, गभाना एवं खैर तक बसें संचालित करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में महानगर में छह अलग-अलग मार्गों पर ई- बसों का संचालन किया जा रहा है। करीब छह महीने पहले गभाना से जिला मुख्यालय तक ई-बसों का संचालन कराया गया था। अचानक उसे बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Aligarh will get 10 more new e buses, proposed to run till Atrauli, Iglas, Gabhana and Khair
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में संचालित ई-बस सेवा में दस और नई बसें जोड़ी जाएंगी। इन बसों को तहसील मुख्यालय से संचालित करने की योजना है। कमिश्नर की अध्यक्षता वाले बोर्ड के समक्ष यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी के बाद बसों के संचालन का निर्णय होगा। इससे ग्रामीण यात्रियों की शहर तक की यात्रा सुगम हो सकेगी। ग्रामीण लगातार इसकी मांग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
रोडवेज अफसरों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील अतरौली, इगलास, गभाना एवं खैर तक बसें संचालित करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में महानगर में छह अलग-अलग मार्गों पर ई- बसों का संचालन किया जा रहा है। करीब छह महीने पहले गभाना से जिला मुख्यालय तक ई-बसों का संचालन कराया गया था। अचानक उसे बंद कर दिया गया। तब से ग्रामीण लगातार बसों के संचालन की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शासन स्तर से जिले को दस और नई बसें जल्द मिलने वाली हैं। उन्होंने बताया कि ई-बस सेवा को पसंद किया जा रहा है। इसलिए तहसील से जिला मुख्यालय तक इनका संचालन करने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जिसे कमिश्नर की अध्यक्षता वाले स्मार्ट सिटी बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इनका संचालन तहसील मुख्यालय तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed