फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: When will you finally get freedom from the potholes of the roads?

अलीगढ़ : आखिर कब मिलेगी सड़कों के गड्ढों से मुक्ति

Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: When will you finally get freedom from the potholes of the roads?
अलीगढ़ : रामघाट रोड ओजोन सिटी मार्ग के कदम कदम पर गड्ढे ही गड्ढे। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के बीच शहर की सड़कों के गड्ढे मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। इन गड्ढों को देख बस एक ही आवाज उठती है कि आखिर इन गड्ढों से कब मुक्ति मिलेगी। शहरी क्षेत्र में गौर करें तो सीमेंट जीटी रोड और आगरा रोड की हालत ज्यादा खस्ता है। पुराने लोग बताते हैं कि जब से इसका निर्माण हुआ है। उसके बाद आज तक मरम्मत नहीं हुई। ऐसे ही हालात एटा चुंगी चौराहा, नादा पुलिस व सारसौल बाईपास के हैं। मगर नगर निगम स्तर से एक ही बात कही जा रही है कि बारिश के बाद इस पर काम किया जाएगा।
जीटी रोड की स्थिति
शहरी क्षेत्र में सारसौल से नौरंगाबाद तक जीटी रोड पर गौर करें तो सीमेंटेड सड़क तहसील कोल के सामने से शुरू होती है और वहीं से गड्ढों की शुरुआत हो जाती है। मसूदाबाद, सराय रहमान, रसलगंज, कबरकुत्ता, गांधीपार्क, दुबे पड़ाव तक गड्ढों की भरमार है। कई जगहों पर डिवाइडर भी जर्जर हैं और कुछ जगहों पर इस मार्ग पर रात में अंधेरा भी रहता है।
विज्ञापन

आगरा रोड की स्थिति
आगरा रोड पर सीमेंटेड सड़क शहर में प्रवेश के साथ ही शुरू होती है और जगह जगह गड्ढे हैं। सासनी गेट चौराहा से लेकर हाथरस अड्डा, मदार गेट, दुबे पड़ाव व शीशियापाड़ा तक गड्ढों की भरमार है। इस मार्ग पर डिवाइडर तो हैं ही नहीं। रात में कई जगहों पर अंधेरा परेशानी का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास और चौराहों का ये हाल
बाईपास पर सारसौल से नादा पुल व नादा पुल से गोंडा पुल तक गड्ढों की भरमार है। इसी तरह मथुरा रोड का हाल बेहाल है। सासनी गेट व एटा चुंगी चौराहा और सारसौल चौराहे से आगे एलमपुर की ओर गड्ढे वाहन चालकों को परेशान करते हैं।
विधायक ने उठाया मुद्दा, डीएम को पत्र लिखा
शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने सड़कों में गड्ढों का मुद्दा उठाया है। विधायक ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस मौके पर गांधीपार्क स्थित अवंतीबाई लोधी चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। मगर यहां पर पार्क क्षतिग्रस्त है। इसके साथ-साथ पार्क तक जाने वाला जीटी रोड व आगरा रोड के रास्तों पर गड्ढे सर्वाधिक हैं। रसलगंज से लेकर रामलीला मैदान तक पूरा रास्ता जर्जर अवस्था में है। विद्युत प्वाइंट भी बंद होने के कारण रात को अंधेरा रहता है। ऐसे में कार्यक्रम में बाहर से आने वाले लोगों को असुविधा हो सकती है। इस पत्र की प्रति कमिशभनर व नगर आयुक्त को भी भेजी गई है।

- यह सही है कि शहर की सड़कें कुछ जगह खराब हैं। इसे लेकर हमारे स्तर से आकलन किया जा रहा है। बारिश की वजह से अभी काम नहीं हो पा रहा है। बारिश रुकते ही सड़कों की मरम्मत व गड्ढामुक्ति का काम किया जाएगा।
- सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed