फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather Forecast Update Today

Aligarh Weather: सड़कों पर रेंग-रेंगकर चले वाहन, 31 दिसंबर को बारिश की आशंका, बस-ट्रेन संचालन प्रभावित

Fri, 29 Dec 2023 02:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 02:29 AM IST
सार

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर हाथरस में दिखने लगा है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। प्रतिदिन पारा लुढ़क रहा है। गलन और घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। 29 दिसंबर को कड़ाके की सर्दी, 30 दिसंबर को घना कोहरा छाने एवं 31 दिसंबर को बारिश की संभावना है।  

विज्ञापन
Aligarh Weather Forecast Update Today
ठंड में आग तापते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। 28 दिसंब सुबह घना कोहरा छाया रहा। लोग जगह-जगह अलाप तापते नजर आए। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। रात का तापमान भी लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की आशंका जताई है।  

विज्ञापन


पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई है। प्रतिदिन पारा लुढ़क रहा है। गलन और घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बृहस्पतिवार सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। दृश्यता 50 मीटर से कम रही। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी कम नजर आए। हालांकि, दोपहर में थोड़ी धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते फिर से गलन बढ़ गई। उधर, प्रशासन की ओर से लोगों को ठंड से बचाने के प्रयास नहीं दिख रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर अभी तक अलाव जलवाने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जबकि अफसर जिले भर में 50 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड में युवती वाहन चलाते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर बारिश होने की संभावना 
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक ठंड का प्रकोप रहेगा। नए साल पर बारिश होने की भी संभावना है। 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 दिसंबर को कड़ाके की सर्दी, 30 दिसंबर को घना कोहरा छाने एवं 31 दिसंबर को बारिश की संभावना है।  

सर्दी से बचाव के लिए महानगर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत 50 से अधिक स्थानों पर रात में अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरे तैयार कराकर वहां समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ठंड में किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - अमित आसेरी, नगर आयुक्त 

दस घंटे की देरी से पहुंची स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस

कोहरे के चलते रेलवे ने लिच्छवी एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को अनिश्चित समय के लिए रद्द कर दिया है। इससे मुसाफिरों की परेशानियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि कोहरा बढ़ने से कुछ और ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है। बृहस्पतिवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 घंटे, कालिंद्री एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, संपूर्ण संक्रांति, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आठ-आठ घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, पूर्वा, प्रयागराज एक्सप्रेस सात-सात घंटे, महानंदा, कालका, गोमती एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस पांच-पांच घंटे, मऊ -आनंद विहार एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। 

यात्रियों की परेशानी बढ़ी 
 ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। घंटों स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए अभी तक अलाव एवं हीटर चलवाने की व्यवस्था नहीं की है।
यूपी रोडवेज

कोहरा होने पर रात में नहीं चलेंगी बसें 
कोहरे के चलते 27 दिसंब रात अधिकतर रोडवेज बसों को चालकों ने ढाबा, होटल एवं टोल प्लाजा के अलावा सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया। सुबह मौसम साफ होने पर ही गंतव्य के लिए रवाना हुईं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कोहरा छाने पर रात में बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कोहरा न होने एवं कम से कम 25 सवारियां होने पर ही बसें रात के समय संचालित होंगी। कोहरे में सुबह सात बजे के बाद ही बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed