फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Villagers caught three miscreants planning to kill tempo driver story turned out to be different in police interrogation

अलीगढ़: टैंपो चालक की हत्या की योजना बना रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस की पूछताछ में कहानी दूसरी निकली

Sun, 03 Apr 2022 12:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 12:45 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी रंजीत का उसके साढ़ू से विवाद चल रहा है, जिसे टेंपो चालक ने फोन कर दिया था। इसके बाद इन्हें दौड़ा लिया गया। बाद में केस दर्ज कर टेंपो चालक समेत सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Aligarh Villagers caught three miscreants planning to kill tempo driver story turned out to be different in police interrogation
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव मुडियाखेडा निवासी ऑटो चालक ने उसके ऑटो में सवार तीन सवारियों पर उसकी हत्या की योजना बनाने का आरोप लगाया तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस पूछताछ में मामला रिश्तेदारी की रंजिश का निकला।

विज्ञापन


थाना गंगीरी के गांव मुडियाखेडा निवासी राधेस्याम पुत्र प्रभूदयाल ने बताया कि वह अपना टेंपो मलसई से ढोलना तक चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब में अपना टेंपो लेकर मलसई चौराहे पर खड़ा था। तभी तीन लोगों ने उसका टेंपो थाना दादों के सांकरा गंगा घाट तक किराये पर तय किया। आरोप है कि रास्ते में तीनों बदमाश उसकी हत्या कर टेंपो लूटने की योजना बनाने लगे। लेकिन सांकरा जाते समय टेंपो चालक के एक रिश्तेदार गांव नगला लाले निवासी सड़क पर ही मिल गए तो उसने टेंपो रोक रिश्तेदार को पूरी बात बताई।

विज्ञापन

उसने बताया कि रिश्तेदार के शोर मचाने पर और ग्रामीण आ गए और तीनों बदमाशों को दौड़ा लिया। दो आरोपी आलमपुर चौराहे पर ग्रामीणों ने दबोच लिए तो उनके पास दो तंमचे मिले, जो पुलिस को सौंप दिए। एक बदमाश गांव में कहीं छिप गया। कई घंटों बाद वह ग्रामीणों को दिखा तो दौड़ा लिया। तभी खेत पर एक डोलची में पानी लेकर परिजनों के साथ जा रही अंजलि पुत्री ज्ञाप्रसाद को बदमाश ने पकड़ लिया और गर्दन पर चाकू रख कर ग्रामीणों से कहने लगा कि इसे जान से मार दूंगा मुझे जाने दो। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कितू लड़की को मार देगा तो तूभी जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने अंजलि को बदमाश के कब्जे से छुडा लिया और बदमाश को पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस बदमांश से दो चाकू भी मिले हैं।

पुलिस ने शांतिभंग का केस दर्ज कर टेंपो चालक को भी भेजा जेल

आरोप है कि पुलिस ने तीनों बदमाश पुष्पेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह निवासी गांव दरियापुर थाना अकराबाद व रंजीत पुत्र महावीर सिंह और मोनू पुत्र दुर्वीन सिंह निवासी गांव नगला सुम्मेर थाना बागवाला जिला एटा सहित टेंपो चालक राधेसयाम पुत्र प्रभूदयाल को आपस में मारपीट दिखा कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।

आपसी रंजिश का है मामला

कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव मौर्या ने बताया कि रंजीत की गांव नगला लाले में साली रहती है। रंजीत की अपने साढू से पहले से ही लड़ाई चल रही क्योकि रंजीत ने कासगंज से लवमेंरिज की है। टेंपो चालक ने रंजीत के साढू को फोन कर दिया तो साढू ने गांव वालों के साथ रंजीत को दौड़ा लिया था। इसलिए रंजीत ने एक लड़की की गर्दन पर सब्जी काटने वाला चाकू गर्दन पर रख अपना बचाव किया। लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। रंजीत पुत्र महावीर व मोनू पुत्र दुर्वीन निवासी नगला सुम्मेर थाना बागवाला, पुष्पेंद्र पुत्र शीशपाल निवासी दरियापुर थाना अकराबाद और टेपो चालक राधेस्याम पुत्र प्रभुदयाल को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed