फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tickets in roadways bus being cut from stolen machine

अलीगढ़ : चोरी हुई मशीन से काटी जा रहीं रोडवेज बस में टिकट

Thu, 03 Dec 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tickets in roadways bus being cut from stolen machine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अतरौली डिपो की एक रोडवेज बस के संविदा परिचालक द्वारा काफी समय पहले चोरी हुई टिकट वेंडिंग मशीन से यात्री टिकट काटे जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। साथ ही एफआईआर कराने के आदेश अतरौली डिपो के एआरएम को दिए हैं। इधर, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिख रोडवेज निगम में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए विभागीय अधिकारियों के भी संलिप्त होने का अंदेशा जाहिर किया है। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने सीएम को पत्र लिख कहा है कि हाल में अतरौली डिपो की एक रोडवेज बस में चोरी हुई टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट काटे जाने का मामला सामने आया है। यह गंभीर प्रकरण है। इसमें विभागीय अधिकारियों की भी मिलीभगत है। साथ ही प्रतीत हो रहा है कि इस काम को किसी गैंग द्वारा अंजाम दिया जा रहा है, जिससे की सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इस प्रकरण को लेकर प्रश्न उठता है कि निगम से कितनी मशीनें चोरी या गायब हुई हैं। अगर, चोरी हुईं हैं तो इनके संबंध एफआईआर अब तक क्यों दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

विधायक दलवीर सिंह के मुताबिक वह इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेंगे। इस संबंध में रोडवेज अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि मशीन काफी समय पहले चोरी हुई थी। तीन दिन पहले उक्त मशीन से टिकट काटे जाने का मामला सामने आया। इस पर संबंधित परिचालक की संविदा समाप्त दो दिन पहले कर दी गई है। एफआईआर की कार्रवाई के भी आदेश एआरएम अतरौली को दिए हैं। साथ ही निगम को मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर यह जांच कराई जा रही है कि मशीन से कितने टिकट काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed