{"_id":"61a28803ffdcd818d43db7e4","slug":"aligarh-the-student-who-went-to-coaching-reached-gujarat-talked-to-the-family-city-office-news-ali279217955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कोचिंग गई छात्रा पहुंची गुजरात, परिवार से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कोचिंग गई छात्रा पहुंची गुजरात, परिवार से की बात
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र से घर से कोचिंग के लिए गई छात्रा कोचिंग जाने के बजाय गुजरात अपने फेसबुक मित्र के पास पहुंच गई है। उसने अपने भाई को फोन कर यह जानकारी दे दी है। इस खबर के मिलने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है। छात्रा उस मित्र से शादी करने और जल्द वापस आने की बात भी कह रही है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा जब नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई। इस पर देर रात छात्रा की स्कूटी स्टेशन परिसर में मिली। शहर के नामचीन कॉलेज से पढ़ाई कर रही छात्रा के इस तरह गायब होने की खबर पर पुलिस भी हरकत में आ गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।
इसी बीच उसने खुद परिवार से संपर्क किया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार परिवार से पता चला है कि युवती ने अपने भाई को फोन किया है। वह गुजरात अपने फेसबुक मित्र के पास पहुंच गई है। दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार हैं। अब टीम उसे लेने भेजी गई है। वहां से आने पर आगे जानकारी हो सकेगी।