फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The strength of ten will be seen in the gram panchayats, cleanliness is always

अलीगढ़ : ग्राम पंचायतों में दिखेगा दस का दम, स्वच्छता हरदम

Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The strength of ten will be seen in the gram panchayats, cleanliness is always
दस का दम, स्वच्छता हरदम अभियान से ग्राम पंचायतों के कायाकल्प की तैयारी है। पंचायती राज विभाग द्वारा दो अक्तूबर से 31 जनवरी 2022 तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गांव गांव कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाने के साथ ही अपने गांव को स्वच्छ रखने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि दस का दम, स्वच्छता हरदम अभियान में 10 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें दो से 15 अक्तूबर तक स्वच्छता संदेश प्रसारित करने का काम हो रहा है। चार से 31 अक्तूबर तक प्लास्टिक का निस्तारण कार्यक्रम चल रहा है। एक से 15 नवंबर तक वित्त आयोग का सहयोग, स्वच्छता में हो उपयोग कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

16 से 30 नवंबर तक सुजलाम अभियान चलेगा। एक से 15 दिसंबर तक शौचालय में सुरक्षा में चूक अभियान चलेगा। 16 से 31 दिसंबर तक दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण, स्थायित्व की पहचान अभियान चलेगा। एक से 15 जनवरी तक हर कोई हर रोज हमेशा अभियान पर काम होगा। 16 से 31 जनवरी तक हमारा गांव, हमारी शान अभियान चलेगा। 26 जनवरी के जिले में संकल्प समृद्धि का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed