फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh The Civil Bar Association Election Result

The Civil Bar Association: सुधीर वार्ष्णेय बने अध्यक्ष, संजीव शर्मा महासचिव चुने गए, तीन निर्विरोध घोषित

Fri, 22 Aug 2025 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 10:29 PM IST
सार

कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रकाशन सहित कार्यकारिणी के पदों पर नामांकन नहीं आए। जिन पर नई कमेटी अब चयन प्रक्रिया करेगी।

विज्ञापन
Aligarh The Civil Bar Association Election Result
दि सिविल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट सिविल बार कक्ष में वार्षिक चुनाव में वोट डालते अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के दि सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव 22 अगस्त को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। तीन पदों के लिए हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शर्मा व महासचिव पद पर संजीव कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं तीन पदाधिकारी पहले से निर्विरोध घोषित हैं। कुछ पदों के लिए नामांकन न आने के कारण अब नई कमेटी उन्हें चयन प्रक्रिया के तहत भरेगी।

विज्ञापन


दीवानी परिसर स्थित सिविल बार सभागार में सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में कुल 244 मतदाता सूचीबद्ध थे। शाम चार बजे तक हुए मतदान के तहत कुल 230 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। हालांकि मतदान प्रक्रिया के समय में ही चुनाव एकतरफा नजर आ रहा था।
विज्ञापन


शाम को मतगणना के बाद परिणाम जारी किए गए, जिसके तहत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए सुधीर कुमार वार्ष्णेय को 142 मत मिले, जबकि उनके सामने राम सिंह सिर्फ 87 वोट ही ला सके। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शर्मा को 163 वोट मिले। उनके सामने प्रेमपाल सिंह 63 वोट ही ला सके। महासचिव पद पर संजीव कुमार शर्मा को 144 वोट मिले, जबकि उनके सामने राम किशन तोमर 82 मत ही ला सके। तीनों को विजयी घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए प्रमुख निर्वाचन अधिकारी गोपाल शंकर शर्मा, सहायक पंकज वार्ष्णेय व विनय शर्मा ने बताया कि इससे पहले संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजीव शर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर कोमल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर दिवाकर गोर पहले से निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। 

वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रकाशन सहित कार्यकारिणी के पदों पर नामांकन नहीं आए। जिन पर नई कमेटी अब चयन प्रक्रिया करेगी। इस चुनाव परिणाम पर पूर्व अध्यक्ष शुभेंदु पाठक सहित वर्तमान कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव विपिन कुमार आदि ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उनका अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed