{"_id":"62eeac618f9bf75fd92c9113","slug":"aligarh-teenager-lost-his-life-in-playing-with-start-tractor-gangiri-news-ali2976665197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : स्टार्ट ट्रैक्टर से खिलवाड़ में चली गई किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : स्टार्ट ट्रैक्टर से खिलवाड़ में चली गई किशोर की जान
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना दादों के गांव नगला अचला में घेर के बाहर स्टार्ट खड़े ट्रैक्टर के साथ खिलवाड़ करते हुए चलाने की कोशिश में एक किशोर की जान चली गई। ट्रैक्टर पर बैठा उसका आठ साल का भाई भी अलीगढ़ शहर के एक निजी ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
गांव नगला अचला निवासी मूलचंद्र शनिवार को अपने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करने गए थे। उनके साथ भाई सोमवीर सिंह का आठ वर्षीय पुत्र अमन भी गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों वापस लौटे। प्यास लगी होने से घेर के बाहर ट्रैक्टर को स्टार्ट छोड़कर मूलचंद्र हैंडपंप से पानी पीने लगे। हैंडपंप अमन चला रहा था। इसी बीच अमन का बड़ा भाई भूपेंद्र (13) आया और ट्रैक्टर पर बैठकर ट्रैक्टर को घेर में चढ़ाने लगा। यह देखकर हैंडपंप का हत्था छोड़कर अमन भी दौड़कर ट्रैक्टर पर बैठ गया।
बताते हैं कि ट्रैक्टर घेर में चढ़ तो गया लेकिन फिर अनियंत्रित होकर घेर के पीछे पांच फीट गहरे खेत में गिरकर पलट गया। इससे दोनों भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उधर शोर मचाते हुए मूलचंद्र दौड़े तो परिवार वालों समेत ग्रामीण भागकर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह दोनों भाइयों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें लेकर परिवार वाले जेएन मेडिकल कॉलेज की ओर भागे।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घायल अमन को परिवार वालों ने अलीगढ़ शहर के निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर परिवार के कुछ लोग भूपेंद्र का शव लेकर गांव लौटे तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल भी पहुंच गए, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। इन दोनों भाइयों के बीच एक बहन है।