{"_id":"6aae859dd087a2ef2809bad2","slug":"aligarh-sky-blue-hotel-prostitution-racket-busted-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: होटल में देह व्यापार के आरोप में सात युवकों को भेजा जेल, छापे में मिलीं थीं सात युवतियां भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: होटल में देह व्यापार के आरोप में सात युवकों को भेजा जेल, छापे में मिलीं थीं सात युवतियां भी
Sat, 19 Sep 2026 06:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:25 PM IST
सार
स्काई ब्लू होटल में देह व्यापार की सूचना पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे एसडीएम छर्रा गर्वित सिंह और नायब तहसीलदार अतरौली मयंक गोयल के साथ पुलिस ने गुप्ता मोड़ के पास छापा मारा, मौके से छह युवक और सात युवतियां मिलीं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी युवक
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा-अतरौली मार्ग स्थित स्काई ब्लू होटल में देह व्यापार की सूचना पर शुक्रवार को हुई छापेमारी के मामले में पुलिस ने सात युवकों को जेल भेज दिया है। इनमें छह युवक और होटल संचालक शामिल है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम छर्रा गर्वित सिंह और नायब तहसीलदार अतरौली मयंक गोयल के साथ पुलिस ने गुप्ता मोड़ के पास होटल में छापा मारा था। मौके से छह युवक और सात युवतियां मिली थीं। पुलिस ने युवतियों की पहचान और उम्र की जांच के बाद उन्हें परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मौके से मिले आलम निवासी बांईकलां, रंजीत सिंह बघेल निवासी नगौरा, प्रकाश निवासी जरगवां, लक्ष्मीकांत राजपूत निवासी राजमार्गपुर, आकाश राजपूत निवासी बरौली, प्रदीप कुमार निवासी मोहम्मदपुर नाहर और होटल संचालक योगेंद्र सिंह निवासी बरौली को हिरासत में लिया गया। शनिवार को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने होटल से 7,560 रुपये, आपत्तिजनक सामान, होटल रजिस्टर और डीबीआर बरामद की है। सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन