फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seeing illegal occupation of drains, city commissioner rages, instructions to be removed

अलीगढ़ : नालों पर अवैध कब्जे देखकर नगर आयुक्त भड़के, हटवाने के निर्देश

Sat, 18 Jul 2020 06:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Seeing illegal occupation of drains, city commissioner rages, instructions to be removed
नाले पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन से हटवाते नगर आयुक्त। - फोटो : CITY OFFICE
अनलॉक दो के दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को नगर निगम ने शहर के प्रमुख नालों और मलिन बस्तियों में नाला सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान पीएसी रोड पर नाले पर अवैध कब्जे देखकर नगर आयुक्त भड़क गए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत यह विशेष कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने रामघाट रोड स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल के नाले से की। साथ ही कोर्ट लंकाराम पर सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू किया। इसके अलावा रामघाट रोड के क्वारसी चौराहे से लेकर पीएसी रोड, क्वारसी चौराहे से रामघाट रोड की तरफ नाले की 160 नाला गैंग कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई। इसके अलावा चार पोकलैंड मशीन, 15 ट्रैक्टर, 10 ट्रिपर ट्रक, 6 जेसीबी मशीनें भी इस काम में लगाई गईं। नई बस्ती, जय गंज, शाह जमाल, तुर्कमान गेट आदि इलाकों में सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। सफाई अभियान के दौरान पीएसी की ओर जाने वाले नाले पर जगह-जगह अवैध कब्जे देखकर नगर आयुक्त बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाए जाएं। दोनों साइड की मैकेनिकल मशीनरी और मैन्युअल सफाई कराई गई।
विज्ञापन

रविवार को भी अभियान प्रमुख बाजारों कामर्शियल एरिया में चलाया जाएगा। अभियान में सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता अतर सिंह, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, लक्ष्मण सिंह, जोनल स्वच्छता अधिकारी महेंद्र सिंह, कर अधीक्षक अजीत कुमार राय, राजेश गुप्ता, अवर अभियंता कपिल, अमरीश वर्मा, योगराज सिंह, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, वर्कशॉप जलकल व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed