{"_id":"59403c9d866419785d8b47fc","slug":"aligarh-sbi-fire-heavy-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में आग, भारी नुकसान
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई में आग, भारी नुकसान
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलर रोड देहली गेट चौराहे की एसबीआई शाखा में मंगलवार तड़के हुए अगिभनकांड में भारी नुकसान हो गया। दो मंजिला बैंक का भूतल पूरी तरह तहस-नहस हो गया। खबर पर पहुंची तीन दमकलों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। संदिग्ध हालात में लगी आग के कारणों को लेकर फायर ऑफिसर जांच की बात कह रहे हैं। मगर खास बात है कि आग में रिकार्ड का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और न ही नकदी जली है।
वाकये के अनुसार देहली गेट की एसबीआई शाखा चौराहे से गूलर रोड पर चंद कदमों पर स्थित है। दो मंजिला भवन में बने बैंक के भूतल में कैश काउंटर और ग्राहक केंद्र संचालित है। बाहर एटीएम केबिन भी है। तड़के करीब साढ़े छह बजे एटीएम गार्ड की नजर बैंक के भूतल से निकलते धुएं पर गई तो उसने सबसे पहले बैंक प्रबंधक आरएस शर्मा को इस आग की सूचना दी। इसी बीच आग की लपटों की जद में फायर अलार्म भी आ गया और वह भी बज उठा।
फायर अलार्म बजते ही चंद कदमों पर मौजूद देहली गेट थाने से स्टाफ दौड़ा चला आया। इसी बीच बैंक प्रबंधक स्तर से दमकल को भी सूचित कर दिया गया और फायर स्टेशन से दमकल भी पहुंच गई। यहां करीब आधा घंटे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक कैश काउंटर और ग्राहक सेवा केंद्र का पूरा फर्नीचर जल गया। किसी तरह स्ट्रांग रूम व दस्तावेज रखने वाला स्टोर बच गया। इस आग को बुझाने में कुल तीन दमकलों का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन
यह हुआ नुकसान
इस आग में चार काउंटर पूरी तरह से जल गए। इसमें कैशियर काउंटर भी शामिल है। सात कंप्यूटर, सीपीयू, नोट गिनने की चार मशीन, पुराने नोट छांटने वाली मशीन, एक सादा प्रिंटर, एक पास बुक प्रिंटर, तीन छत पर लगे एसी और दो स्पिल्ट एसी, सीसीटीवी कैमरे, स्मोक अलार्म का पूरा नेटवर्क जल कर राख हो गया है। कुल मिलाकर कई लाख का नुकसान हुआ है। कुछ कंप्यूटरों में रिकार्ड भी था, जो पूरी तरह जल गए हैं।