फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh's talent will get platform becoming filmcity

'फिल्म सिटी' बस 131 किलो मीटर दूर, अलीगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

Sun, 27 Sep 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh's talent will get platform becoming filmcity
राजा तिवारी
विज्ञापन

भारत भूषण, पद्म विभूषण गोपालदास नीरज, जावेद अख्तर, राही मासूम रजा, शहरयार और रवींद्र जैन से लेकर अलका याज्ञनिक तक फिल्मी दुनिया के कई जगमगाते सितारे अलीगढ़ की सरजमीं से फिल्म जगत के आसमान में चमके हैं। देश विदेश में मशहूर ये वो नाम हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया को अपने गीत संगीत के सात सुरों में सजाया। वो गाने दिए जो कालजयी होकर आज भी लोगों के दिलों से जुबां पर आ जाते हैं। गोपाल दास नीरज के लिखे अमर गीत आज भी हर 24 घंटे में पूरी दुनिया में गूंजते रहते हैं। अब जब यहां से महज 131 किमी दूरी पर फिल्म सिटी बसने जा रहा है तो जोश बढना भी लाजिमी है।
आज भी एएमयू के कैनेडी हाल में अपने हुनर से तालियां बजवाने वाले कलाकारों का सपना मुंबई में धाक जमाने का होता है। यहां से एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकल रही हैं। उन प्रतिभाओं के लिए मुंबई की 1300 किमी की दौड़ अब दस गुना कम होकर 130 किमी रह जाएगी। यकीनन उनको ज्यादा मौके मिल सकेंगे। नोएडा के सेक्टर 21-22 से अलीगढ़ की दूरी महज 130 किमी है, जहां फिल्म सिटी बसाई जाएगी। अगर जीटी रोड से सफर करें तो ये दूरी 140 किमी और ट्रेन से भी लगभग इतनी ही दूरी पड़ेगी।
विज्ञापन

इन हिट फिल्मों का रहा अलीगढ़ व आसपास के जिलों से संबंध
1-‘अलीगढ़’ वर्ष 2016 में आई थी, जो एक स्कैंडल पर बनी थी, जिसमें अलीगढ़ की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारा गया था। मनोज वाजपेयी ने इसमें दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- ‘टायलेट एक प्रेम कथा’ वर्ष 2017 में आई। अक्षय कुमार की इस फिल्म को दो करोड़ का अनुदान मिला। इसकी शूटिंग नंदगांव और बरसाना में भी हुई थी।
3-‘तेवर’ 2015 में आई थी, जिसकी शूटिंग आगरा व गोकुल में हुई थी। राज बब्बर, मनोज वाजपेयी अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म एक्शन के लिए जानी जाती है।
4-‘निल बट्टे सन्नाटा’ वर्ष 2015 में रिलीज हुई। इसकी शूटिंग आगरा में हुई थी, इसको टैक्स फ्री किया गया था।
5-'एन-8 रोड़ टू निधिवन’ वर्ष 2015 में आई थी। ये थ्रिलर फिल्म नये कलाकारों से सजी थी। इसको फिल्म बंधु उत्तर प्रदेश ने 28 लाख 37 हजार का अनुदान
6-‘लुका छिपी’ 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें वृंदावन के स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया था। बृज की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लगभग सभी दशकों ने पंसद किया।
- अलीगढ़ क्षेत्र में कला की कोई कमी नहीं है। मुंबई में भी कई कलाकार मौजूद हैं। फिल्म सिटी बनने से कारपेंटर, फाइन आर्ट जैसे कलाकारों को भी रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट, होटल और छोटे अन्य रोजगारों का भी विस्तार होगा। प्रयास है कि बॉलीबुड, टॉलीवुड की तरह ब्रजवुड को आगे लेकर जाएं। अश्लीलता के इस दौर में पारिवारिक फिल्म बनाना चाहते हैं। बृज की सभ्यता को विश्व पटल भी लेकर जाना चाहेंगे।

-जाकिर शेख, डायरेक्टर/प्रोड्यूसर धनक मीडिया प्रोडेक्शन हाउस, अलीगढ़।
- घुमक्कड़ टीवी के नाम से यूट्यूब चैनल चलाने के साथ साथ घुमक्कड़ स्टूडियोज प्रोडक्शन हाउस चला रहा हूं। कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करने के साथ साथ दिल्ली के मशहूर फिल्म मेकिंग इस्टीट्यूट मूनलाइट फिल्म्स एंड थियेटर स्टूडियो में फिल्म मेकिंग फैकल्टी के तौर पर कार्यरत हूं। अगर नोएडा में फिल्म सिटी बनती है तो निश्चित ही और सफलताएं मिलेंगी। मैं ही नहीं, अलीगढ़ से जुड़े कलाकार और तकनीकी सहायकों को भी नया रोजगार मिलेगा। सफलताओं के लिए अपार संभावनाएं रहेंगी।
-ऋतुराज शर्मा, सिनेमेटोग्राफर और वीडियो एडिटर, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed