फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Refused to admit school citing distance

अलीगढ़ : दूरी का हवाला देकर स्कूल में प्रवेश देने से किया मना

Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Refused to admit school citing distance
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है, लेकिन प्राथमिक विद्यालय नंबर-63 पीएसी में तीन बच्चों को प्रवेश देने से इसलिए मना कर दिया गया कि बच्चों का घर स्कूल से एक किलोमीटर दूर है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में बीएसए के हस्तक्षेप से इन बच्चों को प्रवेश मिल गया।
बुधवार को 38वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक अपने तीन बच्चों को प्रवेश दिलाने पहुंचे, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को प्रवेश देने से मना कर दिया। अभिभावक ने इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत मंत्री (ब्रज प्रांत) बलदेव चौधरी सीटू को दी। स्कूल पहुंचकर बलदेव चौधरी ने वजह पूछी तो प्रधानाध्यापिका सविता रानी अग्रवाल भड़क गईं। दोनों में बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

बाद में प्रधानाध्यापिका ने कहा कि इन बच्चों का घर विद्यालय से एक किलोमीटर दूर है, इसलिए प्रवेश नहीं दे सकती। अभी तीन बच्चे लाएं, फिर 10 बच्चे लाएंगे तो उन्हें प्रवेश कैसे देंगे। इस संबंध में बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की बात प्रधानाध्यापिका को नहीं कहनी चाहिए। साथ ही, दूर के बच्चों को भी स्कूल में प्रवेश दिया जा सकता है। न देने का कोई नियम नहीं है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed