फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Property of liquor mafia seized in Faridabad

अलीगढ़ : फरीदाबाद में जब्त की गई शराब माफिया की संपत्ति

Sun, 28 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Property of liquor mafia seized in Faridabad
जहरीली शराब कांड में जिला पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्य शराब माफिया में चिह्नित मदन गोपाल उर्फ कालिया की संपत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत दूसरे प्रांत में जाकर जब्त की है। डीएम की संस्तुति पर पुलिस ने फरीदाबाद में शराब कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया है। उन संपत्तियों पर अलीगढ़ पुलिस का बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, डीजीपी के निर्देश पर चल रहे संपत्ति जब्तीकरण अभियान के क्रम में मडराक से गैंगेस्टर व जहरीली शराब कांड में गिरफ्तार मदन गोपाल उर्फ कालिया की हरियाणा के फरादीबाद की गांधी कॉलोनी, थाना नीट एल-2 में यह संपत्तियां जब्त की गई हैं।
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14/1 के तहत 13 लाख 40 हजार 675 रुपये की संपत्तियों को जब्त किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संपत्तियों का सत्यापन कराकर उनकी कीमतों का अनुमान फरीदाबाद प्रशासन से लगवाया गया। इसके आधार पर वहां चार अलग अलग संपत्तियों को जब्त व बैंक खातों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जहरीली शराब प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मडराक में गैंगेस्टर के मुकदमे में अलीगढ़ पुलिस टीम ने फरीदाबाद जाकर यह कार्रवाई की है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed