फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: On the first morning of independence, Prabhat Ferry had left on the railway road.

अलीगढ़ ः आजादी की पहली सुबह रेलवे रोड पर निकली थी प्रभात फेरी

Sun, 15 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: On the first morning of independence, Prabhat Ferry had left on the railway road.
15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस के नए सवेरे का खामोश गवाह रहा है रेलवे रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय। उस समय इस कार्यालय की प्रतिष्ठा चरम पर थी। राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े और कांग्रेस के बड़े नेता अक्सर कार्यालय पर आते जाते रहते थे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी रहे 84 वर्षीय बुजुर्ग कांग्रेसी ताराचंद पांडे बताते हैं कि उन्हें अभी भी याद है कि 15 अगस्त 1947 वाले दिन रेलवे रोड की आधी पथरीली और आधी कच्ची सड़क पर मश्कों से पानी छिड़का गया था। सड़कों के दोनों तरफ चूना डाला गया था। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई थी और कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति अधिकांश लोगों की बहुत खराब थी। लेकिन सभी लोगों का उल्लास अभूतपूर्व था। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। तारा चंद्र पांडे कहते हैं कि आज तो स्वतंत्रता दिवस के समारोह सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गए हैं। उनकी आत्मा कहीं खो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता के बाद के भारत का दृश्य बयां करते हुए पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा कहते हैं कि उस समय के भारत में और आज के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। स्वतंत्रता के बाद का समय भारत के लिए बेहद कठिन था। उस समय पूरी दुनिया के सामने हमारी स्थिति बहुत कमजोर थी।
चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो। उस समय भारत के पास केवल अपने अतीत का गौरव था। लेकिन आज भारत के पास वह सब कुछ है जो एक मजबूत देश अपने पास रखता है। हमें यहां से और आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस और प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब कहते हैं कि जिस समय देश को स्वतंत्रता मिली उस समय उनकी आयु 16 वर्ष थी। उस समय देवेश आर्थिक शोषण से गुजर रहा था। स्वतंत्रता के बाद भारत में न सिर्फ आर्थिक, बल्कि विश्व मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। यह स्वतंत्रता इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व इतिहास में इतनी शांतिपूर्ण क्रांति का उदाहरण और कहीं देखने को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed