{"_id":"5f89ea528ebc3e67a03358f1","slug":"aligarh-offensive-re-tweet-on-twitter-handle-of-aligarh-police-city-office-news-ali246462984","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड को लेकर अलीगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर आपत्तिजनक री-ट्वीट, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड को लेकर अलीगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर आपत्तिजनक री-ट्वीट, जांच जारी
Sun, 18 Oct 2020 12:17 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड को लेकर अलीगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर किसी ने एक री-ट्वीट किया है, जिसमें एक कार्टून फोटो भी है। इस फोटो में मुख्यमंत्री के सामने एक महिला की लाश जलाते कुछ लोग व पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है कि सब मुख्यमंत्री के सामने हो रहा है। इस पोस्ट को लेकर एएमयू छात्र नेता व बरौली क्षेत्र के भाजपा विधायक के पौत्र ठा. अजय सिंह ने एसपी सिटी से शिकायत की है। एसपी सिटी ने साइबर सेल को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अजय सिंह ने एक प्रार्थना पत्र एसपी सिटी को ट्विटर पर हुई पोस्ट के स्क्रीन शॉट सहित दिया है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार दोपहर वे अपने ट्विटर एकाउंट को देख रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ पुलिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक री-ट्वीट देखा।
विज्ञापन
इसमें एक कार्टून पोस्ट किया गया है, जो हाथरस की घटना को दर्शाता है, जिसमें मृतका का पुलिस अंतिम संस्कार करते हुए दिखाई जा रही है। उसमें कुछ लोग खड़े हैं। साथ में मुख्यमंत्री भी खड़े हैं।
उसमें यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह सब कुछ किया गया। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए ऐसा किया गया है। एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार मामले में साइबर सेल को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।