फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः भाजपा विधायक पर महिला ने लगाया धमकाने का आरोप

Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
देहली गेट क्षेत्र के कनवरीगंज इलाके में पड़ोसी से चल रहे विवाद की आंच एक जनप्रतिनिधि तक पहुंच गई है। इस मामले में महिला ने शुक्रवार को एसएसपी से पड़ोसी की लिखित शिकायत की और कहा कि पड़ोसी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। साथ ही महिला ने भाजपा विधायक संजीव राजा पर भी फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि दो साल पहले एक मकान खरीदा था, इसको लेकर पड़ोसी कारखाना स्वामी से विवाद चल रहा है। 31 दिसंबर को उसके साथ मारपीट की गई, जिसका मुकदमा दर्ज कराया था। अब कारखाने के श्रमिक उनकी बेटियों से भद्दी भद्दी हरकतें करते हैं। विरोध करने पर धमकी देते हैं। इस मामले में एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, महिला ने भाजपा विधायक संजीव राजा पर धमकाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दूसरे पक्ष के समर्थन में उन्होंने फोन पर उसे व उसके पति को जेल जाने के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहे हैं। विधायक की धमकी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में विधायक संजीव राजा का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी प्रकरण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed