फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः ओलंपियन जफर इकबाल बोले, 41 साल पहले की यादें ताजा हो गईं

Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल। - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र और ओलंपियन रहे हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री डॉ. जफर इकबाल सहित यूनिवर्सिटी हॉकी टीम के खिलाड़ियों में भी खुशी की लहर है। डॉ. जफर इकबाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारतीय हॉकी टीम की सफलता को देखकर उन्हें 41 साल पहले का अपना समय याद आ गया। भारतीय टीम ने ओलंपिक में पदक जीतने की जो खुशी दी है, उसके लिए पूरी भारतीय हाकी टीम को बधाई देता हूं। जफर इकबाल उस समय मास्को ओलंपिक में मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य रहे थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की गेम्स कमेटी के खेल उप निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनीस उर रहमान खान ने कहा कि यह भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के लौटने की शुरुआत है। विश्वविद्यालय के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अन्य स्टाफ भी शामिल रहे। गेम्स कमेटी के हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं उप निदेशक खेल, अरशद महमूद, एबीके स्कूल की हॉकी खेल की छात्राएं सहित उनके व्यायाम शिक्षक शमशाद निसार आजमी, मोहम्मद इमरान खान सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने भारतीय तिरंगे को लेकर मैदान का चक्कर लगाया। खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन

अरशद महमूद ने कहा कि 41 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय खेल हॉकी में ओलंपिक में पदक जीतने से हॉकी खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ेगी। संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी गेम कमेटी के खेल प्रशिक्षक स्वीमिंग मोहम्मद मंसूर, सोहेल फारूकी, टीटी के प्रशिक्षक नावेद खान, हाइकिंग एंड माउंटरिंग के प्रशिक्षक मोहम्मद शहाब खान, एएमयू के पूर्व एथलीट हीरा सिंह बघेल, राधाचरण, मोहम्मद गुफरान, एएमयू एबीके स्कूल गर्ल्स की हॉकी खिलाड़ी कुमारी राबिया, कुमारी ममता, जेनब फातिमा, आलिया राशिद ,रोजी नाजिया, परवीन साबिर खान, यशा मजहर, तैयबा नदीम, अबीरा रिजवान, सिमरन शकील, नताशा, नसीम जोहरा, अमरीन मलिक, नाजिया परवीन, सफिया शकील, नसरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्य पदक के लिए मुकाबले में सांसें अटकी रहीं
टोक्यो ओलंपिक में खेले जा रहे हॉकी मैच में जर्मनी एवं भारत का स्कोर हाफ टाइम तक 3-3 के बराबर पर था। हॉकी मैच का सीधा प्रसारण देख रहे अलीगढ़ के दर्जनों हाकी प्रेमियों में बेचैनी थी। सभी लोग भारत के जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। जब भारत ने जर्मनी पर दो गोल की बढ़त बना ली तो सीधे मैच का प्रसारण देख रहे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई और टेलीफोन पर एक दूसरे को बधाई देने लगे।

एएमयू के हॉकी मैदान में जश्न मनाते खिलाड़ी।

एएमयू के हॉकी मैदान में जश्न मनाते खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed