फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

भाषा संस्कृति को छोड़ने से संकट में है राष्ट्र : आचार्य स्वदेश महाराज

Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मथुरा से आए आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा है कि भाषा एवं संस्कृति को छोड़ने के चलते राष्ट्र संकट में है। संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा है। युवाओं को अपनी संस्कृति को अपनाकर राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना है। आचार्य स्वदेश सिद्घि विनायक फार्म हाउस नादा पुल खैर रोड पर आर्य वीर दल के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आर्य वीरों को ब्रह्मचर्य का भी ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल 20 शास्त्रों में ही बताई गई है। आचार्य ने योग दर्शन के हवाले से संस्कृति की 10 मर्यादा तथा पांच यम नियमों के बारे में बताते हुए व अहिंसा की व्याख्या की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन, वचन, कर्म से किसी के मन तथा स्वयं में कोई विकृति पैदा न करना ही अहिंसा है। कर्म करना तो सब जानते ही हैं। वचन की हिंसा भी बहुत लोग जानते हैं। मन की हिंसा न कोई जान रहा है और न जानना चाह रहा है। सभा के प्रधान रविकर आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन की भांति संध्या व लाठी, भाला, जूडो कराटे का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती दे रहे हैं। इस अवसर पर रामकिशन शर्मा, पंकज आर्य, बॉबी आर्य, भूदेव मुनि, जितेंद्र शर्मा, राजकुमार सारस्वत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed