Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पांच किसान नेताओं पर मुकदमे से उबाल, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को गांव सुखरावली में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले मनाए गए काला दिवस के दौरान पीएम मोदी का पुतला फूंकने वाले पांच नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने से किसान संगठन नाराज हैं। उन्होंने पुलिस व प्रशासन पर दमनकारी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस सबके बीच पुलिस ने आरोपी नेताओं की तलाश में बृहस्पतिवार को भी गांव सुखरावली में दबिश दी।
विज्ञापन

मामले में किसान संगठनों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सुखरावली गांव में भारतीय किसान यूनियन और बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। इसके उपरांत पुलिस ने सुखरावली गांव के पांच किसानों पर महामारी उल्लंघन जैसे झूठे मुकदमे थोपे हैं। जबकि विरोध प्रदर्शन के दौरान केवल सात आठ लोग शामिल थे। कोविड 19 नियम का पालन करते हुए सभी ने मास्क पहना था। अब थाना पुलिस गांव में लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मुकदमे में सुखरावली निवासी भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह व बीएमकेयू के संयोजक गोकुल करन बघेल के अलावा तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि आंदोलनकारी किसानों से तत्काल झूठे केस वापस लिए जाएं। देश भर में किसान संगठनों ने कोरोना महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी विरोध प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में किसी भी तरह का पुलिस दमन आंदोलन के स्वरूप बदलने को किसानों को मजबूर करता है। हम किसान संगठन नहीं चाहते कि कोरोना संक्रमण किसी प्रकार की गैरजरूरी भीड़ जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड राजसिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विमल तोमर, बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष रमेशचन्द विद्रोही, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, भाकियू महाशक्ति के संगठन मंत्री सुरेशचन्द गांधी, भारतीय किसान यूनियन स्वराज्य के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा व किसान एकता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से निर्णय है कि सुखरावली के किसानों पर किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई का एकजुट विरोध किया जाएगा। इस तरह की पुलिस कार्रवाई से किसान न डरेगा और न पीछे हटेगा। मुकदमे वापस नहीं हुए तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed