फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी

Sat, 26 Dec 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को किसानों ने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सुना। खाते में सम्मान निधि पहुंचने पर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन

भाजपा द्वारा जनपद में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर किसानों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसानों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। किसान सम्मान निधि के तहत धनराशि सीधे बैंक खातों में प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अतरौली के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि मोदी के छह साल के कार्यकाल में देश समाज का सम्मान बढ़ाने वाली उपलब्धि रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रेमलता लोधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ की सरकार दिन रात देश हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम को केहरि सिंह, पवन वर्मा, मीना कुमारी, गोपाल माहेश्वरी, आशीष कुमार आदि ने संबोधित किया। भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने अतरौली में अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जापान हाउस पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधायक अनूप प्रधान, रामसखी कठेरिया, शशी सिंह, राम सिंह आर्य आदि मौजूद थे। इगलास क्षेत्र में विधायक राजकुमार सहयोगी एवं शशी सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मजबूत बनाना चाहते है मोदी : सांसद
अलीगढ़। जवां में अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर किसान मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रथम प्रयास किसानों को मजबूत बनाने का रहा है। क्योंकि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश मजबूत नहीं होगा। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और कृषि पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed