फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

बुजुर्गों की जिंदगी में ‘सवेरा’

Sat, 26 Dec 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
उत्तर प्रदेश पुलिस की योजना सवेरा पर कॉल करने पर मदद पहुंचाती पीआरवी। - फोटो : CITY OFFICE
महत्वपूर्ण...
विज्ञापन

हेडिंग
बुजुर्गों की जिंदगी में ‘सवेरा’
प्वाइंटर
112-यूपी पर कॉल कर बुजुर्ग कराएं अपना पंजीकरण
अलीगढ़ जिले में 3611 बुजुर्ग नागरिकों ने कराया पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस की योजना ‘सवेरा’ लाखों बुजुर्गों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है। इस योजना के तहत कोई भी बुजुर्ग 112-यूपी पर कॉल कर अपना पंजीकरण करा कर अपने लिए मदद ले सकता है। पंजीकरण के बाद संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी मौके पर पहुंच कर सहायता देगी। एसएसपी मुनिराज जी के निर्देशन में अब तक 3611 बुजुर्ग सवेरा में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जिला व थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है। शुक्रवार को भी दो कॉलर की सूचना पर एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल से और एक बुजुर्ग को जेएन मेडिकल कॉलेज से दवाएं पुलिस टीम ने पहुंचाईं हैं।
बाक्स-
इस तरह होता है पंजीकरण
अलीगढ़। पुलिस के नंबर 112 पर सीधे कॉल करके बुजुर्ग अपना प्राथमिक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्राथमिक पंजीकरण के बाद स्थानीय थाने या चौकी से बीट के पुलिस कर्मी बुजुर्ग के घर जा कर उनकी गहन जानकारी करते हैं। पंजीकरण में बुजुर्ग से संबंधित जानकारियां दर्ज की जाती हैं।
विज्ञापन

बाक्स-
आपात स्थिति में पुलिस करती है मदद
अलीगढ़। पंजीकरण के बाद अकेले रहने वाले बुजुर्ग की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता पहुंचाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। बुजुर्ग किसी परिजन या आसपास रहने वाले लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर और अन्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed