फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

विधवा संग किया विवाह, अब कर लिया निकाह

Tue, 01 Dec 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बन्नादेवी इलाके की अधेड़ उम्र महिला ने धामपुर बिजनौर के गैर समुदाय के युवक पर विवाह कर संबंध बनाने और अब दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। महिला के सनसनीखेज आरोपों की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को धामपुर से बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुद को प्रतिभा कालोनी निवासी बताने वाली करीब 50 वर्षीय महिला के अनुसार उसके पति की मौत हो चुकी है और तीन बच्चों की मां है। सात सात पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद का नाम सोनू निवासी मेमरान धामपुर जिला बिजनौर बताते हुए उससे शादी की। इसके बाद जब वह उसे अपने घर ले गया तो पता चला कि उसका नाम वसीम अहमद है। आरोप है कि वहां उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। उसका नाम भी बदला गया। महिला के अनुसार, यह सब उसने इसलिए सहन किया कि वह उसके बच्चों की परवरिश में मदद करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद युवक उसके साथ यहां आकर रहने लगा। उसके बच्चों की शादी भी की। आरोप है कि पिछले दिनों वह घर से जेवरात ले गया और धामपुर जाकर दूसरा निकाह कर लिया। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। शिकायत लेकर महिला एसएसपी दफ्तर गई। जहां से मामला बन्नादेवी थाने को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के अनुसार महिला को सब कुछ बताकर किया गया। उसका धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया। हां, उसके बच्चे बड़े हो गए हैं। जिन्होंने अब विरोध शुरू कर दिया। वह यहां से चला गया और दूसरा निकाह कर लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed