{"_id":"5f6f8e728ebc3e9be83ad5bc","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2448092185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से शिकायत के बाद हिस्ट्रीशीटर से खाली कराई 21.5 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से शिकायत के बाद हिस्ट्रीशीटर से खाली कराई 21.5 बीघा जमीन
विज्ञापन
लोधा के एक हिस्ट्रीशीटर से खाली कराई 21.5 बीघा जमीन
- फोटो : CITY OFFICE
केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना जिले में लागू होने के बाद प्रशासन किसी भी स्तर पर जमीनों के विवाद निपटारे में लगा है। लोधा में एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों द्वारा कब्जाई गई 21.5 बीघा भूमि को मुख्यमंत्री योगी से हुई शिकायत के बाद खाली करा दिया गया है। जमीन के मालिक को कब्जा भी दिया है।
सुशील कुमार चौधरी पुत्र स्वऱ् कुलदीप सिंह निवासी ज्ञान सरोवर कालोनी, क्वार्सी व उनके भाई विकास के नाम पर लोधा गांव में 21.5 बीघा भूमि दर्ज है। इस भूमि पर एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों ने कब्जा कर लिया था। इनमें दो जनप्रतिनिधि है तो एक लेखपाल भी शामिल था। पांच सितंबर को यह लोग बुलडोजर लेकर जमीन पर पहुंचे। सुशील के भाई विकास के साथ विवाद कर जमीन से बेदखल करते हुए बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। मामले में डीएम से लेकर एसएसपी, एसडीएम कोल और थाना पुलिस को शिकायत दी है। सुशील ने बताया कि उनको जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई तो तत्काल अधिकारियों ने संज्ञान लिया। हिस्ट्रीशीटर व उनके साथियों से जमीन खाली कराकर एसडीएम कोल ने कब्जा दिलवा दिया है।