राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भगवा गमछा उतारने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग बुर्का और टोपी पहनकर आते हैं, लेकिन उन्हें कोई रोकता-टोकता नहीं है। मगर हिंदू छात्र भगवा गमछा ओढ़कर आएं तो उसे उतरवाने की कोशिश की। मौके पर ओपी लाला पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुवीरपुरी, बंटी लोधी मंडल मंत्री, शिव कुमार मंडल मंत्री ओबीसी मोर्चा, मुकेश प्रजापति मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मोहित लोधी, गौरव लोधी, अर्जुन कुमार, कृष्णा लोधी, सौरभ कुमार, लव कुमार, रवि चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस में आना होगा, बिना ड्रेस के अनुपस्थित होगा। ब्यूरो
छात्रों के दो गुटों में मारपीट
हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में रंग लगाने को लेकर मारपीट हो गई। सोमवार को कॉलेज में छुट्टी होने के बाद छात्र एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। रंग लगाने का सिलसिला कॉलेज के गेट के बाहर भी चला। इसी बीच रंग लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों गुटों को अन्य छात्रों ने अलग-अलग कर दिया। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। ब्यूरो