फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ले की विवाहिता ने संप्रदाय विशेष के एक युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक अब शादी करने से इंकार कर रहा है और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के साथ ही सोशल मीडिया पर उसकी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती की करीब चार साल पहले बुलंदशहर के युवक से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद दंपती के बीच विवाद हो गया। महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। महिला के अनुसार जून 2021 में वह अतरौली स्थित अपनी ननिहाल गई थी। इसी दौरान एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच प्रेम संबंध कायम हो गए। आरोप है कि इसी बीच युवक नाम बदलकर उससे शादी करने का झांसा देता रहा और शारीरिक संबंध बना लिए। करीब छह माह तक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। विरोध पर उसके भाई ने भी जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपी युवक सोशल मीडिया पर उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की भी धमकी दे रहा है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मोनू उर्फ फैजान व अली निवासी बड़ी मस्जिद अतरौली के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed