फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News: 165 Crores Flyover Gift to Aligarh in Railway Budget

अलीगढ़: 165 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर की सौगात, लोगों को जाम से मिलेगी निजात

Thu, 03 Feb 2022 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 03 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh News: 165 Crores Flyover Gift to Aligarh in Railway Budget
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के मुसाफिरों को मांगों के अनुरूप भले ही स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की सौगात भले ही न मिली हो, लेकिन रेलवे ने इस बार आम बजट में आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाया है। बजट में अलीगढ़ -हरदुआगंज के बीच 22 किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर के निर्माण को 65 करोड़ व अलीगढ़-दाउद खां के बीच थर्ड अप साइड लाइन व फ्लाई ओवर निर्माण को 100 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात रेलवे की वेबसाइट के माध्यम से जारी पिंक बुक से इन योजनाओं का पिटारा खुला है। पिंक बुक के अनुसार अलीगढ़-हरदुआगंज के बीच करीब 22 किमी लंबे फ्लाईओवर के लिए वर्ष 2019 में रेलवे की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को अपनी मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


फ्लाई ओवर के निर्माण पर करीब 1285 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। अभी तक हावड़ा से हरदुआगंज-बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों को हावड़ा-नई दिल्ली के मैन रूट से गुजारना पड़ता है। रेलवे का यह सबसे व्यस्ततम खंड है। फ्लाईओवर बन जाने से अब ट्रेनें व मालगाड़ी प्रभावित नहीं होंगी। इससे हावड़ा-दिल्ली एवं अलीगढ़-बरेली रूट पर ट्रैफिक बाधित रहने की समस्या दूर हो जाएगी। बजट में अलीगढ़ में अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए इतनी बड़ी राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़-दाऊद खां के बीच थर्ड अप साइड लाइन के लिए भी बजट में 100 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। करीब 6.9 किलोमीटर लंबी लाइन के अलावा दाऊद खां पर बन रहे फ्लाईओवर के लिए यह बजट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed