{"_id":"61d5ed9954d86d2b1b35f294","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali282403187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कितनी महंगी करोगे योगी जी : सुनील सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कितनी महंगी करोगे योगी जी : सुनील सिंह
विज्ञापन
सम्मेलन मेंराष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकदल के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने लगातार बढ़ रही विद्युत दरों को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कासिमपुर पावर हाउस की नई यूनिट शुरू होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली में विद्युत उत्पादन की एक भी यूनिट नहीं है और वहां की सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त देती है, जबकि उत्तर प्रदेश में बिजली निरंतर महंगी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री बताएं कि अब कितनी महंगी बिजली देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह खैर के ज्योति फार्म हाउस में आयोजित लोकदल कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। साथा शुगर मिल की नई यूनिट के मामले में उन्होंने कहा कि नई मिल का निर्णय काफी समय पहले ही ले लिया गया था, लेकिन आज जब सरकार को वोट बैंक के चलते 5 साल बाद शुगर मिल बनाने का निर्णय लिया। लोकदल आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार कर आम जनता पर थोपे गए बेेेेेवजह के टैक्स समाप्त करेगा तथा केवल एक टैक्स लगाएगा। पंचायतों को उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार दिलाएगा ताकि पंचायतों को विकास के लिए दिल्ली लखनऊ का चेहरा न देखना पड़े। सरकार द्वारा गुंडों को सही जगह पहुंचाए जाने और माफिया के प्रदेश छोड़ने के दावे पर उन्होंने कहा कि लखीमपुर में हुई किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर की गई हत्या को सरकार अपराध नहीं मानती है। केंद्र के गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे द्वारा किग गए किसानों की हत्या को अपराध नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। अपराध की परिभाषा क्या है, क्या सरकार में रहकर मंत्री अपराध करे तो अपराध नहीं माना जाएगा।
गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया क्यों, कानून को आंख दिखाकर केंद्र गृह राज्य मंत्री देश और प्रदेश में घूम रहे हैं। यह सब भारतीय जनता पार्टी के चेहरे की सत्ता के लालच को दिखाता है। अबकी बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा किसान ही होगा। मुख्यमंत्री के रूप में किसान को देख रही है। किसानों की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय सचिव देवानंद ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा वर्ग लोकदल से जुड़कर इसे मजबूत बनाए और आने वाले विधानसभा चुनाव में लोक दल के प्रत्याशी को जिता कर भेजें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगोपाल सिंह तेवतिया ने की तथा संचालन मुनेश बघेल ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अमरपाल सिंह, बीडीसी पुष्पा देवी, बीडीसी अमरपाल सिंह, जुगेंद्र सिंह, हरिओम प्रधान, राहुल चौधरी, मोहित शर्मा प्रधान उपस्थित रहे।