{"_id":"5e387f638ebc3e4b142c528b","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali225726468","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम आवासों में अवैध रूप से रह रहे 75 परिवार किए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम आवासों में अवैध रूप से रह रहे 75 परिवार किए बाहर
विज्ञापन
ऐलमपुर कांशीराम आवासों में अवैध रुप से रह रहे 75 परिवारों को सोमवार को प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। आवासों को खाली कराकर सभी पात्रों को इन्हें दिया गया।
ऐलमपुर में बने 1500 कांशीराम आवासों की आवंटन प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया में आवासों में फर्जी आवंटन पत्र लेकर अथवा दलालों की शह पर दबंगई से अवैध रूप से रह रहे लोग सिरदर्द बने हुए थे। इसके चक्कर में प्राधिकरण को दो बार मकानों के आवंटन की प्रक्रिया तक रद्द करनी पड़ी। तमाम शिकायतों के बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मामला संज्ञान में लेते हुए एएसडीएम कोल प्रवीण यादव की अगुवाई में एक टीम गठित कर सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर वास्तविक पात्रों को आवासों के आवंटन की जिम्मेदारी सौंपी है।
एएसडीएम के नेतृत्व में प्राधिकरण के सहायक अभियंता केदार राम एवं पीओ डूडा प्रभात कुमार की टीम ने 40 आवंटियों को बृहस्पतिवार को आवासों पर कब्जा दिलाया था। अवैध रूप से रह रहे अन्य 23 लोगों को सोमवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इनके स्थान पर पात्रों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं।