फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कांशीराम आवासों की आवंटन प्रक्रिया पर लगाई रोक, लाभार्थियों ने काटा हंगामा

Sat, 30 Nov 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्रों को लेकर एलमपुर में विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
आधी अधूरी तैयारियों के साथ शुक्रवार को ऐलमपुर में बने कांशीराम आवासों की आवंटन प्रक्रिया पर डीएम ने रोक लगा दी। डीएम के आदेशों के बावजूद विकास प्राधिकरण द्वारा मकानों की क्रमवार नंबरिंग न कर पाने के कारण उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति को देखकर यह कार्रवाई हुई। इससे गुस्साए लाभार्थियों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि जब आवासों आवंटन की व्यवस्था ही पूर्ण नहीं थी तो उन्हें बुलाया ही क्यों गया।
विज्ञापन

हर शुक्रवार को कांशीराम आवासों के आवंटन की प्रक्रिया होती है। बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कांशीराम आवास के 367 लाभार्थियों को आवंटन पत्र बांटे गए थे। शुक्रवार को इन्हें आवास आवंटित होने थे। इसके लिए बड़ी संख्या में लाभार्थी ऐलमपुर स्थित कांशीराम आवासीय परियोजना पहुंच गए। विकास प्राधिकरण के जेई के नेतृत्व में आवंटन प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई। करीब 20 लोगों के नाम आवास आवंटित भी कर दिये गए। लेकिन इसके बाद पता चला कि आवासों की क्रमवार नंबरिंग ही नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई तो उनके भी हाथ पांव फूल गए। जानकारी मिलने पर डीएम ने प्राधिकरण अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए क्रमवार खाली आवासों की नंबरिंग करने के आदेश जारी करते हुए तब तक आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आवास पाने के लिए लाइनों में लगे लाभार्थियों में आक्रोश की लहर दौड़ गई। उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आरोप प्रत्यारोपों की बौछार एवं लाभार्थियों के आक्रोश को देखते हुए वहां मौजूद प्राधिकरण अफसर खिसक लिये। हंगामा देर सायं तक चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को वापस भेजा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा क्रम वार खाली आवासों की नंबरिंग न करने के कारण आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को किये गए आवंटन रद्द
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि क्रमवार नंबरिंग न हो पाने के कारण शुक्रवार को जो 20 आवंटन किये गए थे, उन्हें रद्द कर दिया गया है। अब एक सप्ताह में क्रमवार नंबरिंग कराकर अगले शुक्रवार को दोबारा से आवंटन प्रक्रिया करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed