फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh network fraud spread in many states after Maharashtra

Aligarh: कई राज्यों में फैला ठगी का नटवर्क, महाराष्ट्र के बाद अब ओडिशा पुलिस ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

Mon, 02 Jan 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jan 2023 09:33 PM IST
सार

देश में नौकरी के नाम पर अब तक की सबसे बड़ी ठगी करने वाले रैकेट ने बेहद संगठित आपराधिक गिरोह चलाया। ओडिशा पुलिस की जांच व गिरफ्तार जफर अहमद से पूछताछ में उजागर हुआ है कि जिन राज्यों में वह लोगों को ठगने का प्लान बनाते थे।

विज्ञापन
Aligarh network fraud spread in many states after Maharashtra
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में साइबर ठगी में साइबर हैकर अलग-अलग मॉडस अपरेंडी अपना रहे हैं। वैसे तो इस ठगी का हब जमताड़ा है। मगर अब कुछ विशेष प्रकार की ठगी में दिल्ली, मथुरा के गोवर्धन, अमरोहा, हरियाणा के फरीदाबाद से हो रही है। पिछली कुछ घटनाओं पर गौर करें तो कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने के धंधे में अलीगढ़ हब बनता जा रहा है। यह पहला मौका नहीं। इससे पहले भी कुछ विशेष प्रकार की ठगी कॉल सेंटरों के जरिये अलीगढ़ से उजागर हुई हैं।

विज्ञापन


शहर के सासनी गेट इलाके में पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारा था। आगरा रोड से एक रालोद नेता को पुलिस ले गई। उस पर साइबर हैकरों की मदद से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप था। इस गिरोह का टारगेट एरिया महाराष्ट्र ही रहा। उस पर भी कई करोड़ की ठगी का आरोप था। कुछ वर्ष पहले महाराष्ट्र में एक आईजी की अगुवाई में एक विशेष एसआईटी बनाई गई और सासनी गेट लोधी विहार के एक व्यक्ति को पकड़कर ले जाया गया। उस पर अकेले महाराष्ट्र में 500 मुकदमे दर्ज किए गए। उस पर ऋण दिलाने के नाम पर फाइल चार्ज लेकर ठगी करने का आरोप था। उस पर यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, आंध प्रदेश तक में ऐसी ठगी के आरोप लगे। 

विज्ञापन

 


पिछले दिनों अलीगढ़ पुलिस ने ही दो ठिकानों से फर्जी शादी डॉट काम केंद्र चलाने और सुदूर राज्यों के लोगों को ठगने का धंधा पकड़ा। कई युवतियों को उसमें जेल भेजा गया। इसके अलावा समय-समय पर अपने शहर में अन्य छोटे साइबर ठग भी पकड़े जाते रहे हैं। इसे लेकर सीओ साइबर मोहसिन खान बताते हैं कि उनकी टीम लगातार इस पर काम करती रहती हैं। वहीं जमालपुर से जफर अहमद के पकडे़ जाने के मामले में सीओ तृतीय शिव प्रताप बताते हैं कि ओडिशा पुलिस इस मामले में जो भी मदद मांगेगी, की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस राज्य में ठगी, वहीं कॉल सेंटर खोला

देश में नौकरी के नाम पर अब तक की सबसे बड़ी ठगी करने वाले रैकेट ने बेहद संगठित आपराधिक गिरोह चलाया। ओडिशा पुलिस की जांच व गिरफ्तार जफर अहमद से पूछताछ में उजागर हुआ है कि जिन राज्यों में वह लोगों को ठगने का प्लान बनाते थे, उन्हीं राज्यों के किसी शहर में अपना कॉल सेंटर खोलते थे। मुख्य अड्डा नोएडा में ही बना रखा था। दूसरे राज्यों में खोले जाने वाले कॉल सेंटर पर कर्मचारी यूपी और विशेषकर अलीगढ़ से ही भेजे जाते थे। जफर इस गिरोह के संस्थापक सदस्यों में से एक था।


इस गिरोह में 10 से 12 और मुख्य नाम हैं, जिनकी ओडिशा पुलिस अभी तलाश रही है। इधर, जफर को जेल भेज दिया गया है।महानगर के सिविल लाइंस जमालपुर हमदर्द नगर , गोल मार्केट के जफर अहमद को ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा टीम शुक्रवार को यहां से गिरफ्तार करके ले गई है। उस पर एक ऐसा गिरोह चलाने का आरोप है, जिसने सरकारी नौकरियों के नाम पर 50 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी की है। यह ठगी गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, आंध प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में की गई। जफर को जेल भेजने से पहले हुई पूछताछ व ओडिशा पुलिस की जांच में पता चला है कि जफर इस गिरोह के मुख्य संस्थापक सदस्यों में से एक था। 

 

उसके दो-तीन मुख्य साथी और हैं, जबकि इस गिरोह के खास सदस्यों की संख्या 10 से 12 है। यह अपने टारगेट राज्यों में पहले नौकरी आवेदन के लिए प्रचार प्रसार करते थे, जब लगता था कि वहां से अच्छे आवेदन आ रहे हैं तो उस राज्य के किसी शहर में मकान किराये पर लेकर कॉल सेंटर खोलते थे। फिर ऑपरेशन ठगी पूरा होने के बाद वहां से अपना कॉल सेंटर बंद कर गायब हो जाते थे। इस दौरान कॉल सेंटर के कर्मचारियों को वहां पहुंचाने और वापस घर छोड़ने तक का जिम्मा कंपनी के खास लोगों पर रहता था। उन्हें वेतन देने के साथ-साथ रहने खाने का इंतजाम भी करते थे। इसे गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे ओडिशा की ईओडब्ल्यू शाखा के एसआई तपश साहू बताते हैं कि बहुत से तथ्य और बहुत से नाम पूछताछ व जांच में सामने आए हैं। वह गोपनीय हैं। जो नाम सामने आए हैं, उन तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed