फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Muslim woman performed the aarti of Prabhu Shriram

राम जन्मभूमि पूजनः अलीगढ़ में मुस्लिम महिलाओं ने की प्रभु श्रीराम की आरती

Wed, 05 Aug 2020 07:03 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Muslim woman performed the aarti of Prabhu Shriram
श्रीराम की आरती करतीं रूबी आसिफ खान। - फोटो : amar ujala

भाजपा महावीरगंज मंडल महिला मोर्चा की मंत्री रूबी आसिफ खान ने प्रभु श्रीराम की आरती की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के माध्यम से 5100 रुपये श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भेंट करेंगी।

विज्ञापन


भूमि पूजन के साथ ही भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शहर में खुशी का माहौल है। इस खुशी में दूसरे धर्म के लोग भी शरीक हो रहे हैं। शाहजमाल एडीए कॉलोनी निवासी रूबी आसिफ खान उसमें एक हैं। रूबी भाजपा महिला मोर्चा महावीरगंज मंडल की मंत्री भी हैं। उनका उत्साह किसी हिंदू महिला से कम नहीं है। भूमि पूजन के दौरान उनके घर में भी उत्सव जैसा माहौल था। घर के अंदर भगवान श्रीराम, सीता मैया और लक्ष्मण का चित्र लगाया गया था।
विज्ञापन


फूल और बैलून से घर को सजाया गया था। मुस्लिम महिला बेबी खान, नरगिस महबूब, आशी बा और फरजाना आदि के साथ रूबी खान ने भगवान श्रीराम की आरती की। 5100 रुपये का चेक काटकर रख लिया है, जिसे बृहस्पतिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के माध्यम से अयोध्या भेजेंगी। उनका कहना है कि यह उनकी तरफ से भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए छोटी सी भेंट है। रूबी आसिफ खान कहती हैं कि मंदिर निर्माण से वह बहुत खुश हैं। यह मंदिर एकता एवं भाईचारा का संदेश देगा। शाम में घर में दीपक जलाकर खुशी मनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed