फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university news

भर्तियों की अनियमितता में फंसे एएमयू के प्रो. अब्दुर्रहीम

Sat, 30 Nov 2019 03:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university news
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के म्यूजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अब्दुर्रहीम के. अनियमितता के मामले में फंस गए है। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और मुख्य सतर्कता अधिकारी ने एएमयू रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर प्रो. अब्दुर्रहीम के के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा है। शनिवार को एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के एजेंडे में इस मुद्दे को शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन


गवर्नमेंट प्रेस अलीगढ़ में 2008 में ग्रुप सी एवं ग्रुप डी की भर्तियों में अनियमितता की शिकायत आवेदकों ने की थी। प्रो. अब्दुर्रहीम के उस समय चयन समिति के सदस्य थे। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी आरसी मिश्रा ने जांच की थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट 2010 में ही दे दी थी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में प्रो. अब्दुर्रहीम को भ्रष्ट आचरण का दोषी माना गया है। इस संबंध में एएमयू पीआरओ ऑफिस के डिप्टी एमआईसी डॉ. राहत अबरार ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इसकी गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. अब्दुर्रहीम के के मामले को शनिवार को प्रस्तावित एग्जीक्यूटिव काउंसिल के एजेंडे में शामिल कर लिया है। इस संबंध में कोशिश के बावजूद प्रो. अब्दुर्रहीम के से बातचीत नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed