फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University amu Centenary Year Celebration Prime Minister Narendra Modi live update

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को संबोधित, 56 साल बाद ऐसा पहला मौका

Tue, 22 Dec 2020 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Dec 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University amu Centenary Year Celebration Prime Minister Narendra Modi live update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह को आज बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऑनलाइन होगा। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी समारोह में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम वर्चुअल ही सही, लेकिन एएमयू की पूरी रवायतों के साथ होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सर सैयद एकेडमी के निदेशक अली मोहम्मद नकवी विश्वविद्यालय की 100 वर्षों की उपलब्धियों को सामने रखेंगे। एएमयू वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर नईमा खातून महिलाओं की शिक्षा में एएमयू का योगदान विषय पर अपना संबोधन देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर सैयदाना मफादुल सैफुद्दीन अपने विचार व्यक्त करेंगे। 15 मिनट तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समारोह को संबोधित करेंगे। उनके बाद प्रधानमंत्री मोदी एएमयू के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट को जारी करेंगे और फिर अपना संबोधन देंगे। कार्यक्रम का समापन एएमयू तराने के साथ होगा।

100 से अधिक देशों में रह रहे एएमयू के पूर्व छात्र सुनेंगे पीएम का संबोधन
मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन अलीगढ़ के अलावा दुनिया के 100 से अधिक देशों में सुना जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक, देश और दुनिया में एक करोड़ से अधिक लोग प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। 

एएमयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को जो दूसरे देशों में नौकरी कर रहे हैं या फिर वहां रह रहे हैं, उन्हें कार्यक्रम का लिंक उपलब्ध कराया गया है। यह विश्वविद्यालय के 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार होगा कि किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे मुख्य अतिथि को इतनी बड़ी संख्या में सुना जाएगा।

1000 एमबीपीएस गति के इंटरनेट पर होगा प्रधानमंत्री का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शताब्दी वर्ष समारोह पर वर्चुअल संबोधन होगा। वैसे तो यह संबोधन एएमयू के कांफ्रेंस रूम में होगा। मगर, कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी ऑफिस को कोई भी बैकअप के तौर पर तैयार किया गया है। सोमवार को संबोधन संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। दो बार संबोधन की मॉक ड्रिल हुई। 1000 एमबीपीएस की गति के इंटरनेट पर पीएम का संबोधन होना तय हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed