{"_id":"5e5ec1218ebc3eeb5300f63e","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali2282793118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटार लेकर हरियाणवी गीत पर थिरके यमन के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटार लेकर हरियाणवी गीत पर थिरके यमन के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हरियाणवी गीतों पर कटार लेकर थिरकने पर यमन देश के छात्रों को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय छात्रों ने यह कहकर एतराज जताया कि कि ऐसे में समय जब दिल्ली में दंगों की आग ठंडी नहीं हुई है और कैंपस में रंज का माहौल है, यहां पर डांस आदि का आयोजन उचित नहीं है। बाद में यमन के गीत ही बजाए गए। यमन के छात्र अपने देश की कॉफी का प्रमोशन स्टॉल लगाकर रहे थे। उसी वक्त का यह वाकया है।
एएमयू में यमन देश के 151 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें 124 छात्र व 27 छात्राएं हैं। इन छात्रों में 40 स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। 17 पोस्ट ग्रेजुएट के हैं। सबसे अधिक 94 छात्र शोध कर रहे हैं। बताया गया कि मंगलवार को यमन की कॉफी के पौधों का प्लांटेशन का दिवस था। इस कॉफी को प्रमोट करने के लिए ऑर्ट्स फैकल्टी के लॉन में नि:शुल्क कॉफी वितरण का शिविर लगाया गया था। यहीं पर साउंड भी लगा लिया गया। शिविर में कॉफी बांटी जा रही थी। इसी दौरान वहां पर लगे साउंड में हरियाणवी गीत बजने लगे। हरियाणवी गीतों पर यमन के छात्रों ने हाथ में कटार लेकर डांस करना शुरू कर दिया। जब कुछ स्थानीय छात्रों ने यह देखा तो एतराज जताया और दिल्ली दंगे व एएमयू के माहौल का हवाला दिया। इसके बाद आयोजकों ने हरियाणवी गीत बंद कर दिए। हालांकि, स्थानीय एएमयू छात्रों ने कहा कि वह चाहें तो अपने देश के गीत बजा सकते हैं। इसके बाद यमन के गीत बजाए गए।
‘किसी ने गलती से पेन ड्राइव साउंड सिस्टम में लगा दी, जिसमें हरियाणवी गीत थे। हमें तो यह हरियाणवी है या कुछ और, पता भी नहीं था। आपत्ति के बाद यह गीत बंद कर दिए। बाद में यमन के गीत बजाए गए’ - अब्दुल कादिर, अध्यक्ष, यमनी छात्र यूनियन, इंडिया