एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठे छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर जुमे की नमाज पढ़ी। इसके बाद पुलवामा के शहीदों व सीएए के विरोध के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। शुक्रवार को धरने का 61वां दिन रहा।
बाब-ए-सैयद पर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी के विरोध में धरना शुरू हुआ, तब से जुमे की नमाज धरना स्थल पर ही पढ़ी जा रही है। इस बार भी जुमे की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की गई। छात्र मोहम्मद सलमान ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए, एनआरसी के मामले में बता दिया कि वह एक इंच भी पीछे हटने वाली नहीं है, जिसका जवाब सरकार को दिल्ली में मिल गया है। आने वाले वक्त में सरकार को धीरे-धीरे इसका जवाब मिलता रहेगा।