फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएमयू में फूंका गया योगी-शाह का पुतला, मुर्दाबाद के नारे

Mon, 03 Feb 2020 08:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फुंकते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
सीएए, एनआरसी, एनपीआर सहित वीसी व रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग को लेकर एएमयू में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सोमवार को छात्राओं ने गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी प्लस टू और पालीटेक्निक में छात्रों ने कक्षाएं नहीं कीं। बताया गया कि छात्रों ने बहिष्कार की घोषणा की है। नर्सिंग की छात्राओं ने भी मेडिकल कालेज से बाब ए सैयद तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

एएमयू में कक्षाएं चल रही हैं। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी। इसी क्रम में सोमवार को भी छात्र और छात्राओं ने दोपहर को नर्सिंग कालेज मेडिकल कालेज परिसर से बाब ए सैयद तक विरोध मार्च निकाला। इसी मार्च में अन्य छात्र छात्राएं भी शामिल हो गए। बाद में डक प्वाइंट पर सभी इकट्ठा हुए। यहां पर छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान की निंदा की। बयान दिया गया था कि जो बोली से नहीं मानेगा वह गोली से मानेगा। इसकी छात्रों ने निंदा की और योगी व अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान नारे लगाए गए कि योगी मोदी बर्बाद हों।
विज्ञापन

प्रदर्शन में छात्र अम्मार अहमद ओर अमीरुल जैश ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री को अपने जिम्मेदारी को समझना चाहिए। हम योगी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इसी को लेकर हमने योगी ओर अमित शाह का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री योगी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समाज में लोगों के बीच जहर घोलने का काम कर रहे हैं। छात्रों ने घोषणा की है कि प्रदर्शन और विरोध का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क जमा करना बना चुनौती
एएमयू गर्ल्स स्कूल, सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए पांच फरवरी आखिरी तारीख है। पिछले दिनों स्कूलों में हुए प्रदर्शन धरने के चलते यहां परिसर में बनी बैंक में भी काम नहीं हो पाया। अब दो दिन में सभी विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed