{"_id":"5f5d31f38ebc3e4d6925553b","slug":"aligarh-murder-after-kidnapping-12-year-old-thrown-in-dead-body-plot-city-office-news-ali2436663197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 12 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, शव प्लॉट में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 12 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, शव प्लॉट में फेंका
विज्ञापन
बेटे की हत्या के बाद बिलखते पिता गौपाल शर्मा को सांत्वना देतीं भाभी।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर में शुक्रवार को हुई लूट के बाद शनिवार को फिर बड़ी वारदात सामने आई है। गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर से बृहस्पतिवार रात 12 साल के मासूम का अपहरण कर शनिवार को उसकी हत्या कर शव क्वार्सी बाईपास किनारे के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। देखने से लग रहा है कि उसका चेहरा कुचलकर एसिड से जलाया गया है। खबर पर पुलिस ने पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वाले एक पड़ोसी पर पुरानी रंजिश के चलते अपहरण व हत्या का शक जता रहे हैं।
पेशे से फल विक्त्रस्ेता गोपाल कुमार शर्मा ने बताया कि वह डोरी नगर में अपने एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहते हैं। परिवार में तीन बेटी, पत्नी मंजू व 12 साल का इकलौता बेटा अतुल कुमार उर्फ लड्डू था। वाकया बृहस्पतिवार रात 8 बजे का है। मोहल्ले की लाइट गुल होने पर बेटा घर के बाहर चला गया था। इसके बाद से उसका सुराग नहीं लगा। रात भर छानबीन की। इसके बाद अगले दिन गांधी पार्क थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी छानबीन की। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। गोपाल के मुताबिक शनिवार दोपहर को वह एटा चुंगी के आसापास बेटी की तलाश पत्नी के साथ कर रहे थे। तभी क्वार्सी बाईपास पर इंजीनियर कालोनी के पास एक खाली प्लॉट में किसी बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो शव बेटे अतुल का निकला। मौके पर मौजूद क्वार्सी पुलिस को पूरा माजरा बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोपाल के मुताबिक बेटे के गायब होने के बाद से उनके पास किसी भी अपहरणकर्ता का फिरौती के लिए फोन नहीं आया। उन्हें शक है कि एक पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात की है। मामले में पुलिस को भी अपने आरोपों से अवगत करा दिया है। सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया के मुताबिक बच्चे का शव शनिवार दोपहर खाली प्लॉट में मिला है। उसका चेहरा जलाने से लेकर कुचलने तक का अंदेशा देखने से लग रहा है। मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, बच्चा अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनों व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
एडीजी जिले में, अपहरण के बाद हत्या की सूचना पर फूले पुलिस के हाथ पांव
एडीजी जोन अजय आनंद शुक्त्रस्वार दिनदहाड़े ज्वेलर के यहां हुई लूट को लेकर जिले में आए थे। वह दोपहर को पुलिस कप्तान, आईजी के साथ आईजी के साथ लूूट को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी बीच 12 साल के बालक की अपहरण के बाद हत्या की सूचना फ्लैश हो गई। इससे आलाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। मौके पर एसपी सिटी अभिषेक अधीनस्थों के साथ खुद पहुंच गए। एसपी सिटी के मुताबिक वह खुद पूरे मामले पर निगाह बनाए हैं। इधर, इस दुस्साहस को लूट के बाद एक बार फिर से पुलिस के लिए चैलेंज के तौर पर देखा जा रहा है। पहले दिनदहाड़े लूट और फिर एक बालक की हत्या कर दिनदहाड़े शव फेंके जाने की घटना होना पुलिस की किरकिरी करा रहा है।
अंधेरे ने खा लिया लड्डू
अतुल उर्फ लड्डू के पिता गोपाल ने बताया कि वह उस घड़ी को कोस रहे हैं, जब मोहल्ले की लाइट गई थी। बेटा लाइट जाने पर ही घर के बाहर निकला था। अगर, लाइट न जाती तो वह घर में आराम से टीवी देखता रहता और उसकी हत्या न होती। गोपाल ने बताया कि उन्होंने तीन में से दो बेटियों की शादी कर दी है। अतुल तीसरे नंबर का था। उससे छोटी एक और बेटी 2 साल की है। पत्नी मंजू को घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। बेटियों का भी बुरा हाल है।
-बच्चे के गायब होने के बाद से पुलिस लगातार उसे खोज रही थी। सीसीटीवी भी देखे गए थे। इसी बीच शनिवार दोपहर लाश मिलने की खबर मिली है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
-मुनिराज जी एसएसपी