फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh MP Satish Gautam adopted village Basera-Bhadiyar

जवाब दें सांसद जी: गोद लिया बसेरा-भदियार, ग्रामीण बोल रहे- 'गोद' में लैके कीचड़ में छोड़ दयो हमारो गाम

Fri, 08 May 2026 11:58 AM IST
Chaman Kumar Sharma नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 08 May 2026 11:58 AM IST
सार

गांव में घुसते ही पहली गली में अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे भूपेंद्र सिंह से जब विकास कार्याें के बारे में पूछा तो वे क्रोधित हो गए। तेज आवाज में बोले, ''अरे, हम तो वाको चेहरा ही भूल गए। हमें गोद में लैके कीचड़ में छोड़ दयो। ब्याह शादी में आकै फोटो तो खिंचावे, मगर काऊ से मिले तक नाए।

विज्ञापन
Aligarh MP Satish Gautam adopted village Basera-Bhadiyar
सांसद सतीश गौतम का गोद लिया बसेरा-भदियार का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

साहब, हमारी हालात बहुत खराब है। खाली पानी की टंकी बनाने के अलावा यहां कुछ न हुआ। चारों तरफ से टंकी टपकती है और उसमें पानी भी नहीं रहता। यह निराशा खैर तहसील के गांव बसेरा-भदियार निवासी भूपेंद्र सिंह की है जो आदर्श गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन


गांव में घुसते ही पहली गली में अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे भूपेंद्र सिंह से जब विकास कार्याें के बारे में पूछा तो वे क्रोधित हो गए। तेज आवाज में बोले, ''अरे, हम तो वाको चेहरा ही भूल गए। हमें गोद में लैके कीचड़ में छोड़ दयो। ब्याह शादी में आकै फोटो तो खिंचावे, मगर काऊ से मिले तक नाए। जब वोटन की जरूरत पड़ी तो बेटा भेज दयो। हमारो ज्यादा मोंह मत खुलवाओ..जाओ, जाओ झनसे।''
विज्ञापन


क्रोधित भूपेंद्र सिंह को छोड़ जब गली में आगे बढ़े तो सामने दो और किसान मिले। गजेंद्र सिंह और महेश शर्मा, ये भी दूर खड़े भूपेंद्र सिंह की आवाज सुन रहे थे। रिपोर्टर ने जब यहां भी अपना सवाल दोहराया तो तपाक से गजेंद्र सिंह बोले, ''कछु ना करौ यहां पे। जे देख लैओ, झहां मंदिर बनो है और वाके बराबर में कीचड़ पड़ी है। गली में देख लैओ, जल ही जल मिलेगो। जब सांसद ने गोद लियो तो हल्ला ऐसो काट दियो कि पता ना का करैगो। ऐसी कीचड़ में से बालक सामान लैवेउ ना जा पावैं।'' उनकी बात पूरी होती, लेकिन उससे पहले महेश शर्मा ने ही सवाल कर डाला, ''अगर सांसद ने गांव गोद लयौ है तो जाकै पूछो कां पे है वो।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Aligarh MP Satish Gautam adopted village Basera-Bhadiyar
बसेरा-भदियार की सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ - फोटो : संवाद

दरअसल वर्ष 2016-17 में गांव को सांसद सतीश गौतम ने गोद लिया था। इसके बाद यहां पानी की टंकी, श्मशान स्थल, इंग्लिश मीडियम विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, शौचालय बनाए गए। इसी गांव के विकास कार्य देखने जब संवाददाता पहुंचा तो ग्रामीणों की बातों से उनका विरोध साफ नजर आ रहा था।

प्रधान बोली-हमारे यहां सब ठीक. हमारे यहां सब ठीक है। पानी की टंकी चालू है, बीच बीच में पानी की कमी होती है। यहां स्कूल भी है और श्मशान गृह भी बन चुका है। अस्पताल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भदियार तक सीसी रोड बननी चाहिए। सांसद बहुत दिनों से नहीं आए। आदर्श गांव चुने जाने का फैसला मेरे कार्यकाल से पहले का है। - बबिता देवी, प्रधान

मोटरसाइकिल निकाल लेयो तो इनाम दे दुंगो
तीनों ग्रामीणों के तेवर देख रिपोर्टर ने अगली गली में जाने के लिए आगे बढ़ गया। यहां उसे एक घेर के बाहर दहलीज पर खड़ा ग्रामीण मिला। पूछने पर उसने अपना नाम मनोज शर्मा बताया। जब मनोज से भी वही पुराना सवाल पूछा तो पहले वो मुस्कराए, फिर बोले-मेरे संग आओ। इसके बाद मनोज आगे और रिपोर्टर पीछे अपने दोपहिया वाहन से गांव से गुजरने लगे। दूर जाकर पीछे की तरफ मनोज ने सबसे पहले श्मशान घाट के पेड़ दिखाए, फिर एक जलभराव में जाकर खड़े हो गए और बोले, ''जै देख लैओ विकास कार्य..झहां सड़क नाए दलदल है पूरो। तुम झनसे अपनी मोटरसाइकिल निकाल लेयो तो इनाम दे दुंगो।''

रिपोर्टर ने इस चुनौती को स्वीकारा और आगे बढ़ने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ ही सेंकड में वह भांप गया कि धड़ाम होने में समय नहीं लगेगा। हंसते हुए मनोज बोले, बाकूं लियाओ। वो निकल जाए तो वाए भी इनाम दुंगो। इसके बाद उन्होंने पुरुष शौचालय दिखाया जिस पर ताला जड़ा हुआ था और पास में महिला शौचालय मरम्मत मांग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed