फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mother of Bavaria Bablu found in Ballabhgarh, son of son will come to bid

अलीगढ़ : बल्लभगढ़ में मिली बावरिया बबलू की मां, बोली-लेने आऊंगी बेटे की लाश

Sat, 04 Jul 2020 08:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mother of Bavaria Bablu found in Ballabhgarh, son of son will come to bid
टप्पल में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में मारे गए दुर्दांत बावरिया गैंग का सरगना बबलू उर्फ गंजा का परिवार पुलिस को मिल गया है। वह बल्लभगढ़ के उसी पते पर मौजूद मिला, जहां का पता पुलिस रिकार्ड में बबलू का दर्ज था। उसकी मां से टप्पल इंस्पेक्टर की मोबाइल पर बात हुई तो मां ने बबलू को अपना बेटा स्वीकारते हुए शनिवार देर रात या रविवार सुबह पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचने की बात कही। जांच में यह भी पता चला है कि उसका पिता करीब साढ़े तीन साल पहले मथुरा में गिरफ्तार हुआ था। पहले वह मथुरा जेल में रहा। अब एक साल से अलीगढ़ जेल में है। यहां भी वह लूट के मुकदमे में ही आया है।
विज्ञापन

टप्पल में बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में बबलू उर्फ गंजा पुत्र रामपाल निवासी करौली दबुआ कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा मारा गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मोरचरी में ही रखवा दिया और परिवार की खोज शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, एक लाख 7 हजार रुपये का इनामी बबलू 2014 से फरार था और बुलंदशहर के हाईवे गैंगरेप कांड से लेकर टप्पल में पूर्व डीआईजी के फार्म हाउस कांड और टप्पल में ही हाईवे पर लूट आदि चर्चित घटनाओं में वांछित था। इधर, पोस्टमार्टम में पता चला कि गोली उसके सीने को भेदते हुए कमर के रास्ते पार निकल गई। परिवार के आने के इंतजार में उसका शव पोस्टमार्टम केंद्र पर ही रखा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टप्पल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को जब उसके परिवार की खोज में लगाया गया तो वह बल्लभगढ़ के उसी मोहल्ले में पहुंच गया, जहां उसका पता लिखा था। वहां उसकी मां, एक बड़ा भाई व दो छोटी बहनें मिल गईं। मां से फोन पर बात हुई है। वह शनिवार देर रात या रविवार सुबह यहां पहुंच जाएगी। परिवार के आने पर उन्हें शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावरिया गिरोह के सरगना बबलू एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात नोएडा एसटीएफ व टप्पल पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मारा गया एक लाख 7 हजार का इनामी बबलू गंजा एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम कोल प्रवीण यादव को जांच की जिम्मेदारी सौंप एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने बताया कि एनकाउंटर की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीआईजी के फार्म हाउस में हुई डकैती की घटना में भी बबलू शामिल रहा था। घरों में घुसकर व एक्सल फेंककर हाईवे पर वाहनों में लूट व डकैती करता था। बृहस्पतिवार रात टप्पल पुलिस व नोएडा एसटीएफ के साथ एक्सप्रेसवे के पुल नंबर 53-25 हैथल सिमरौठी मार्ग के सामने सर्विस रोड के पास मुठभेड़ में वह मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed