फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Junior doctors' strike ends

अलीगढ़ : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Junior doctors' strike ends
जेएन मेडिकल में हड़ताल के बाद वापस लौटे जूनियर डॉक्टर। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की शनिवार रात 11 बजे हड़ताल खत्म हो गई। इमरजेंसी में अपनी सेवाएं शुरू कर दीं। हड़ताल खत्म करने की घोषणा रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक में हुई।
विज्ञापन

27 नवंबर को नीट पीजी में काउंसिलिंग में देरी होने और काम का दबाव ज्यादा होने से जेएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। पहले ओपीडी, वार्ड फिर इमरजेंसी में सेवाएं देनी बंद कर दी थीं। उनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थीं।
विज्ञापन

हालांकि, परामर्शदाता व सीनियर रेजिडेंट अपनी सेवाएं दे रहे थे, जो नाकाफी साबित हो रहा था। लगातार दूरदराज से आ रहे मरीज लौट रहे थे। एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खलफ सबा व सचिव डॉ. मोहम्मद आदिल ने बताया कि उन्हें मरीजों की परेशानी का एहसास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उन्होंने नॉन एकेडमिक जेआर की भर्ती करने की गुजारिश कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से की थी। उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज में 25 नॉन एकेडमिक जेआर की भर्ती करने की अनुमति प्रदान की। डॉ. खलफ व डॉ. आदिल ने कहा कि आरडीए कांप्लेक्स में जनरल बॉडी की बैठक हुई, जिसमें हड़ताल खत्म करने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed