फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: If you are not able to bear the cost of big cylinder, then get the connection converted into five kilos.

अलीगढ़ : बड़े सिलिंडर का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं तो कनेक्शन को पांच किलो में करा लो तब्दील

Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: If you are not able to bear the cost of big cylinder, then get the connection converted into five kilos.
रसोई गैस सिलिंडर के दाम निरंतर उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। विशेष रूप से गरीबी की रेखा से नीचे या कुछ ऊपर रहने वाले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए तो बड़े एलपीजी सिलिंडर के दाम चुकाना दूभर हो रहा है। इन लोगों को सरकार ने कनेक्शन तब्दील कराने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

वह संबंधित एजेंसी पर अपना गैस कनेक्शन पांच किलो के सिलिंडर कनेक्शन में तब्दील करा सकते हैं। हालांकि यह योजना लंबे अरसे से चल रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में अब तक चंद कनेक्शनों को छोड़कर किसी ने भी कनेक्शन तब्दील कराने में रुचि नहीं ली।
विज्ञापन

जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 2.80 लाख लाभार्थी हैं। इनमें से ज्यादातर रसोई गैस सिलिंडर के निरंतर बढ़ते दामों के चलते साल में दो चार बार को छोड़कर सिलिंडर नहीं भरवा पाते हैं। 2500 कनेक्शन धारकों ने तो एक बार मुफ्त सिलिंडर लेने के बाद दूसरा सिलिंडर लेने की हिम्मत तक नहीं की। इससे सरकार की घर-घर सिलिंडर पहुंचाकर गरीब महिलाओं को चूल्हे आदि फूंकने से बचाने की कोशिशों को धक्का लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि योजना के लाभार्थी अपने बड़े सिलिंडर के कनेक्शन को छोटे पांच किलो के सिलिंडर में तब्दील करा सकते हैं। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसके लिए सिक्योरिटी मनी भी जमा नहीं करानी होगी। बस संबंधित एजेंसी पर आवेदन करना होगा।

मात्र 338.50 रुपये का है पांच किलो का सिलिंडर
एलपीजी गैस एसोसिएशन के कमलाकांत तिवारी ने बताया कि बड़े सिलिंडर को पांच किलो के सिलिंडर कनेक्शन में तब्दील कराने की योजना केवल उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए है। 14 किलो का बड़ा सिलिंडर जहां 918 रुपये का है तो पांच किलो के सिलिंडर के दाम मात्र 338.50 रुपये हैं। लाभार्थियों को महीने में दो सिलिंडर दिए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed