फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hurt by tearing down the banner, the BSP sector president resigned

अलीगढ़ : बैनर फाड़ने से आहत बसपा के सेक्टर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hurt by tearing down the banner, the BSP sector president resigned
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बसपा के देहली गेट सराय मियां के सेक्टर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बौद्ध ने बैनर फाड़ने से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंडल प्रभारी मुकेश चंद्र पर बैनर फाड़ने का आरोप लगाया, क्योंकि उनके फोटो का क्रम गलती से बदल गया था। दुर्गेश ने बताया कि कैलाश गली में पार्टी की तरफ से पार्षद पद के संभावित प्रत्याशियों की बैठक चल रही थी। इसी बीच उनके पिताजी बैनर लगा रहे थे।

बैनर में मुकेश चंद्र की फोटो का क्रम गलती से बदल गया था। इससे नाराज होकर उन्होंने बैनर फाड़ दिया। दुर्गेश ने कहा कि उन्हें बैनर फाड़ने का दुख नहीं है, बल्कि उसमें महापुरुषों की तस्वीरें थी, जिनके सिद्धांत पार्टी चल रही है। इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में बसपा के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि बैठक चल रही थी। बैनर न लगाने की बात कही जा रही थी। बावजूद इसके वह नहीं मान रहे थे। मुकेश चंद्र ने बैनर लेना चाहा, लेकिन बैनर फट गया। उनकी मंशा ऐसी नहीं थी। यह पार्टी का अंदरुनी मामला है, जिसे सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed