{"_id":"5d983bd88ebc3e013202a068","slug":"aligarh-homeguard-died-due-to-high-voltage-current-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रातभर काम कर के घर लौट रहा था होमगार्ड, हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रातभर काम कर के घर लौट रहा था होमगार्ड, हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई मौत
Sat, 05 Oct 2019 12:14 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने के कारण एक शख्स की मौत हो गई। नगला गांव निवासी 52 वर्षीय ओमकार सिंह होमगार्ड का काम करते थे। शनिवार सुबह गंगीरील थाना से ड्यूटी पूरी कर वह मोपेड से वापस घर जा रहे थे, जब वे रास्ते में पड़े 11 हजार की लाइन के तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तार से करंट लगने के कारण ओमकार सिंह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं इस व्यवस्था की लापरवाही के कारण हुई इस घटना से मृतक के परिवार में आक्रोश है। मृतक ओमकार के भाई ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन