फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Funeral will be held today at Narora Ghat

अलीगढ़: नरौरा घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

Mon, 23 Aug 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Funeral will be held today at Narora Ghat
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सोमवार को होगी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार दोपहर बाद नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित गंगाघाट पर किया जाएगा। शनिवार शाम को उनका लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रविवार शाम चार बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से अलीगढ़ धनीपुर हवाई पट्टी लाया गया।
विज्ञापन

यहां पर अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को रखा जाएगा। शव यहां पर रात में भी रखा रहेगा। सोमवार सुबह शव यात्रा अतरौली रवाना होगा। जहां उनके गांव मढ़ौली में अंतिम दर्शन के लिए यात्रा को रोका जाएगा। इसके बाद यहां शव यात्रा नरौरा गंगाघाट रवाना होगी। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed