{"_id":"66d1ac71b29279a3e104b4eb","slug":"aligarh-first-lokpal-vikas-varshney-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lokpal: पीएम आवास ग्रामीण-मनरेगा में करे कोई परेशान, लोकपाल को इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lokpal: पीएम आवास ग्रामीण-मनरेगा में करे कोई परेशान, लोकपाल को इस नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
Fri, 30 Aug 2024 04:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:57 PM IST
सार
पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर लोकपाल का दायित्व बहुत महत्वपूण है। अगर कोई ग्रामीण इन दोनों योजनाओं को लेकर परेशान है, कोई धांधली कर रहा है तो वह लोकपाल को शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
अलीगढ़ लोकपाल विकास वार्ष्णेय
- फोटो : स्वयं
विस्तार
शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को समाप्त कर उनका सीधा लाभ पात्र एवं जरूरतमंदों को प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने अलीगढ़ में लोकपाल की नियुक्ति कर दी है। विकास वार्ष्णेय को अलीगढ़ का पहला लोकपाल बनाया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने बताय कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा में धांधली सामने आई तो ऐसा करने वाले को सीधा जेल भेजा जाएगा। ग्रामीण जनता किसी भी प्रकार की धांधली या भ्रष्टाचार की शिकायत 7275554080 पर या विकास भवन स्थित लोकपाल के कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायत और उसके निस्तारक के लिए किसी भी ग्रामीण को कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं है। शिकायतकर्ता को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन