फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fire in tire factory near fireworks warehouse, panic.

अलीगढ़ : आतिशबाजी गोदाम के पास टायर फैक्टरी में लगी आग, अफरातफरी

Sun, 07 Jun 2020 08:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fire in tire factory near fireworks warehouse,  panic.
सारसौल में टायर फैक्ट्री में लगी आग से उठता धुआ। - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र में सारसौल स्थित संगम विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक टायर रिट्रेडिंग फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में दहशत की वजह यह थी कि फैक्टरी के पास ही आतिशबाजी के थोक गोदाम हैं। कुछ देर में आग की लपटों को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पहुंचीं दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान मलबे में दबने से फैक्टरी का एक कर्मचारी जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए भेजा गया। इस आग में कई लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, मगर माना जा रहा है कि केमिकल रिसाव से आग लगी हो।
विज्ञापन

सराय रहमान निवासी हसीन की यह टायर रिट्रेडिंग फैक्टरी है। जिसमें टायर पर रबड़ चढ़ाने का कार्य होता है। रविवार सुबह करीब दस बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में फैक्टरी से आग की लपटें उठती देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एक-एक कर चार दमकल पहुंच गई और एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी मलबे में दबकर घायल हो गया। जिसे तत्काल लोगों ने जिला अस्पताल भेजा। बता दें कि इस फैक्टरी से चंद कदमों की दूरी पर ही आतिशबाजी गोदाम हैं, जिसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल था। मगर आग नियंत्रित होने पर लोगों ने राहत महसूस की। सीएफओ विवेक शर्मा के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हो सकता है कि अंजाने में किसी स्टाफ की लापरवाही की वजह से आग लगी हो। वहीं, केमिकल रिसाव की बात भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed