फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: farmers do not burn stubble

अलीगढ़: किसानों पराली मत जलाइए

Sun, 11 Oct 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: farmers do not burn stubble
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

खेत में खड़ी पराली से परेशान हैं तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इसको जला कर बेवजह के मुकदमे में फंसने से अच्छा है, इसको पशुपालन विभाग के जरिए नजदीकी गोशाला को दे दिया जाए। जी हां, पशु पालन विभाग ने हाल ही में 93 हजार क्विंटल पराली ली है। इसको कहीं पर एक रुपये किलो के हिसाब से, कहीं किसानों की मर्जी पर फ्री, कहीं ढुलाई खर्च पर लेकर गोशालाओं तक पहुंचाया गया है।
पशु पालन विभाग अभी धान के खेतों से लगभग तीन लाख क्विंटल पराली और लेगा, क्योंकि जिले में 16 हजार के करीब निराश्रित गोवंश गोशालाओं में हैं। जहां प्रतिदिन एक गोवंश को 4 से 5 किलो का चारा चाहिए होता है। इसलिए 43 हजार क्विंटल से कुछ दिनों तक गोवंश को भरपूर चारा सुगमता से मिलेगा। इसी तरह से आने वाले दिनों में तीन लाख क्विंटल पराली और उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में किसान भाई पराली न जलाएं। विभाग को उपलब्ध करा दें, ताकि उनके गांव की नजदीकी गोशाला में उसका भंडारण किया जा सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा है कि इसके लिए विभागीय कर्मियों के माध्यम से गांव-गांव जानकारी दी जा रही है। इधर, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने डीएम को पत्र लिख कर कहा कि पराली जलाने के अलावा दूसरे विकल्पों को अपना कर किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed