फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition will start from 1st February

Aligarh Exhibition: 1 से 28 फरवरी तक लगेगी नुमाइश, 25 नवंबर को कार्यक्रमों पर लगेगी अंतिम मुहर

Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 03:31 AM IST
सार

एडीएम सिटी अमित कुमार भट्टे ने बताया कि नुमाइश के आयोजन की संभावित तारीख तय कर ली गई है। तैयारियां शुरू की जा रही हैं। 25 नवंबर को नुमाइश कार्यकारिणी बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
Aligarh exhibition will start from 1st February
अलीगढ़ की नुमाइश - फोटो : अलीगढ़ महोत्सव आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) का शुभारंभ 1 फरवरी को होगा। यह आयोजन 28 फरवरी तक होगा। अब इसकी तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

विज्ञापन

 
अलीगढ़ की नुमाइश पश्चिमी यूपी में खासी मशहूर है। यहां पर कई मंडलों के दुकानदार आते हैं। हजारों की भीड़ जुटती है। 25 नवंबर को नुमाइश कार्यकारिणी की होने वाली बैठक में नुमाइश के आयोजन, शुभारंभ के साथ ही होने वाले कार्यक्रमों पर डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी अंतिम मुहर लगाएगी। जिले में नुमाइश में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम सबसे खास होते हैं। 
विज्ञापन


कृष्णांजलि मंच के अलावा कोहिनूर मंच पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर लोगों की विशेष रुचि होती है। ऐसे में प्रशासन इस बार मंच के कार्यक्रमों पर विशेष जोर दे रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं उन्हीं कलाकारों का चयन किया जाए, जो पहले जिले में न आए हों। सोमवार को इन पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्टे ने बताया कि नुमाइश के आयोजन की संभावित तारीख तय कर ली गई है। तैयारियां शुरू की जा रही हैं। 25 नवंबर को नुमाइश कार्यकारिणी बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed